लाइव न्यूज़ :

बिहार का एक अजूबा मंदिर जहां रात में मूर्तियां आपस में बात करती हैं! आखिर क्या है इसकी कहानी, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 08:23 IST

बिहार के बक्सर में स्थित मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर का निर्माण करीब 400 साल पहले हुआ था। इसका निर्माण एक तांत्रिक ने कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बक्सर में है मशहूर मां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिरमंदिर का निर्माण 400 साल पहले एक प्रसिद्ध तांत्रिक भवानी मिश्र ने कराया था

भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जिसे लेकर असामान्य घटनाओं वाली कहानियां प्रचलित हैं। इन्ही में से एक तंत्र साधना के लिए मशहूर मां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर भी है। यह मंदिर बिहार के बक्सर में स्थित है। इस मंदिर को लेकर ऐसा विश्वास है कि यहां देवियों की मूर्तियां आपस में बातें करती हैं। 

ये आपको सुनने में थोड़ा अजीबोगरीब लग सकता है लेकिन इस मंदिर को लेकर मान्यता यही है। कई लोग ऐसा दावा करते हैं कि उन्होंने रात में मंदिर के कपाट बंद होने के बाद कुछ लोगों के बात करने की आवाजें अंदर से सुनी हैं।

400 साल पुराना मंदिर, तंत्र साधना के लिए है मशहूर

मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर का निर्माण बिहार के बक्सर में करीब 400 साल पहले हुआ था। यह मंदिर तंत्र साधना के लिए भी काफी मशहूर है। इस कारण तांत्रिकों की इस मंदिर में काफी गहरी आस्था है।

आम लोग भी के मन में भी इस मंदिर को लेकर गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां आने वाले साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। नवरात्र के दिनों में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बनती है।

मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में आपस में बात करती हैं मूर्तियां!

यहां के स्थानीय लोग बताते हैं कि मध्य रात्रि में चारों ओर सन्नाटा पसर जाता है, तब मंदिर के अंदर से किसी के बोलने और फुसफुसाने की आवाजें सुनाई देती हैं। इस मंदिर के बाहर खड़े लोग इसे साफ तौर पर सुन भी भी सकते हैं। इस मंदिर से आने वाली आवाजों पर पुरातत्व विज्ञानियों ने भी अध्ययन और शोध किया है लेकिन अभी तक कोई नतीजा या कारण सामने नहीं आ सका है।

इस मंदिर में दस महाविद्याओं वाली काली, त्रिपुर भैरवी, धुमावती, तारा, छिन्न मस्ता, षोडसी, मातंगड़ी, कमला, उग्र तारा, भुवनेश्वरी सहित बंगलामुखी माता, दत्तात्रेय भैरव, बटुक भैरव, अन्नपूर्णा भैरव, काल भैरव और मातंगी भैरव की प्रतिमा स्थापित है।

तांत्रिक ने कराया था मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर का निर्माण

इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि इसका निर्माण प्रसिद्ध तांत्रिक भवानी मिश्र ने कराया था। आज भी इस मंदिर के पुजारी उन्हीं के परिवार के सदस्य हैं।

बताया जाता है कि तंत्र साधना के लिए बिहार का ये इकलौता मंदिर है जो इतना प्रसिद्ध है। चूकी ये तांत्रिक मंदिर है, इसलिए एक दिलचस्प बात ये भी है कि यहां कलश स्थापना का विधान नहीं है। तंत्र साधना से ही यहां माता की प्राण प्रतिष्ठा की गई है।

टॅग्स :बिहारनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग