लाइव न्यूज़ :

बसंत पंचमी के दिन इसलिए होती है मां सरस्वती की पूजा, जुड़ी है ये पौराणिक कथा

By धीरज पाल | Updated: January 22, 2018 08:53 IST

पुराणों के अनुसार मां सरस्वती का प्राकट्य बसंत पंचमी के दिन हुआ था। इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है।

Open in App

इस बार बसंत पंचमी  22 जनवरी को पड़ रही है। यह दिन हिंदू धर्म के लिए खास महत्व रखता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक बसंत पंचमी माघ महीने में शुक्ल की पंचमी पर पड़ता है। पुराणों के अनुसार मां सरस्वती का प्राकट्य बसंत पंचमी के दिन हुआ था। इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है। विद्या और कला जननी कही जाने वाली मां सरस्वती की लोग पूजा अर्चना करते हैं। इसके अलावा भारत के अलग-अलग जगहों पर मां सरस्वती की पूजा, वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कहा जाता है कि लोगों को मां सरस्वती विद्या और कला में निपुण बनाती हैं। इसके अलावा यह दिन भारत के 6 मौसमों में से एक 'बसंत ऋतु' के आगमन की खुशी में भी मनाया जाता है।

क्या है पौराणिक मान्यता    

पौराणिक कथा के अनुसार जब ब्रह्मा जी ने जगत की रचना की तो एक दिन वे जगह को देखने के लिए घूमने निकले। जगत भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि लोग एकदम शांत भाव वाले दिखाई दे रहे थे। चारों तरफ अजीब शांति ने जगत को लील लिया हो। यह देखकर ब्रह्मा जी को सृष्टि में कुछ कमी महसूस हुई। वह कुछ देर तक सोच में पड़े रहे फिर कमंडल में से जल लेकर छिड़का तो एक महान ज्योतिपुंज सी एक देवी प्रकट होकर खड़ी हो गई।

उनके हाथ में वीणा थी। वह महादेवी सरस्वती थीं उन्हें देखकर ब्रह्मा जी ने कहा तुम इस सृष्टि को देख रही हो यह सब चल फिर तो रहे हैं पर इनमें परस्पर संवाद करने की शक्ति नहीं है। महादेवी सरस्वती ने कहा तो मुझे क्या आज्ञा है? ब्रह्मा जी ने कहा देवी तुम इन लोगों को वीणा के माध्यम से वाणी प्रदान करो (यहां ध्यान देने योग्य है कि वीणा और वाणी में यदि मात्रा को बदल दिया जाए तो भी न एक अक्षर घटेगा न बढ़ेगा)और संसार में व्याप्त इस मूकता को दूर करो। तब जाकर सरसस्वती मां ने वीणा बजाकर और विद्या देकर उन्हें गुणवान बनाया। तब से उन्हें कला और शिक्षा की देवी कहा गया। 

कला और विद्या की देवी मां सरस्वती की चार भुजाए हैं। मां के दो हाथ में वीणा, एक हाथ में माला और एक हाथ में वेद है, देवी सफेद कमल के फूल पर विराजति होती हैं। यह देवी विद्या, बुद्धि को देने वाली है।  इसलिये बसंत पंचमी के दिन हर घर में सरस्वती की पूजा भी की जाती है। दूसरे शब्दों में बसंत पंचमी का दूसरा नाम सरस्वती पूजा भी है। 

शुरू हो जाती है बसंत ऋतु की शुरुआत

हिंदू मान्यता के अनुसार बसंत का उत्सव प्रकृति का उत्सव भी माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने भी गीता में ‘ऋतूनां कुसुमाकरः’ कहकर ऋतुराज बसंत को अपनी विभूति माना है। बसंत में पीले रंग का काफी महत्व माना जाता है। इस दिन लोग पीले कपड़े पहन कर इस ऋतु के आगमन के लिए लोक गीत व नृत्य करते हैं। 

टॅग्स :बसंत पंचमीहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठनव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

पूजा पाठHappy Holi Wishes 2026: होली पर दोस्तों और परिवार वालों को भेजें दिल छू लेने वाले 6 मैसेज

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग