लाइव न्यूज़ :

Bada Mangal 2020: ज्येष्ठ महीने का आखिरी मंगल आज, इसी महीने श्री राम से मिले थे भगवान हनुमान-पढ़े पूरी पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Updated: June 2, 2020 11:31 IST

बड़ा मंगलवार के दिन लोग बजरंगबली की पूजा करते हैं। मान्यता है इस दिन बजरंग बली की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार के दौरान मंदिरों में खास रौनक दिखती है।शिव ने 12 रुद्र अवतार लिए थे।

ज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार को बड़ा मंगलवार कहा जाता है। हिन्दू धर्म में हमेशा ही मंगलवार को हनुमान जी की पूजा की जाती है। आज ज्येष्ठ माह का आखिरी मंगलवार है। इस बार ज्येष्ठ में चार मंगलवार पड़े हैं। पहला मंगलवार 12 मई, दूसरा मंगलवार 19 मई, तीसरा 26 मई और चौथा मंगलवार 2 जून को पड़ेगा। 

हुई थी श्रीराम से मुलाकात

माना जाता है कि ज्येष्ठ माह के महीने में पड़ने वाले मंगलवार को ही हनुमान जी की मुलाकात प्रभु श्रीराम से हुई थी। इसलिए इस माह में पड़ने वाले हर मंगलवार को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। बड़ा मंगलवार के दिन लोग बजरंगबली की पूजा करते हैं। मान्यता है इस दिन बजरंग बली की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। 

भगवान शिव के 12 रूद्र अवतार

माना जाता है कि शिव ने 12 रुद्र अवतार लिए थे। जिनमें सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। बताया जाता है कि एक बार लखनऊ के नवाब सआदतअली खां काफी बीमार हो गए थे। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए मां छतर कुंबर ने हनुमान जी से मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने अलीगंज में हनुमान मंदिर बनवाया था। 

ऐसे करें पूजा

ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार के दौरान मंदिरों में खास रौनक दिखती है मगर लॉकडाउन के बाद ऐसा करना ना तो संभव है और ना ही उचित। इस दिन हनुमान चालिसा का पाठ करना चाहिए। इस दिन हनुमान का मंत्र पढ़ना भी शुभ माना जाता है। आप हनुमान जी को चना, गुड, मीठी पूड़ी आदि प्रसाद चढ़ाना चाहिए। 

टॅग्स :हनुमान जीपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल