लाइव न्यूज़ :

Bada Mangal 2020: तीसरा बड़ा मंगलवार आज, चढ़ाएं ये 1 चीज-मिलेगी दुखों से मुक्ति

By मेघना वर्मा | Updated: May 26, 2020 11:30 IST

इस बार ज्येष्ठ में चार मंगलवार पड़ने वाले हैं। ये तीसरा मंगलवार है। चौथा मंगलवार 2 जून को पड़ेगा। इस दिन भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। 

Open in App
ठळक मुद्देज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार के दौरान मंदिरों में खास रौनक दिखती हैज्येष्ठ माह के महीने में पड़ने वाले मंगलवार को ही हनुमान जी की मुलाकात प्रभु श्रीराम से हुई थी।

ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगलवार के नाम से जाना जाता है। इस महीने में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार ज्येष्ठ में चार मंगलवार पड़ने वाले हैं। ये तीसरा मंगलवार है। चौथा मंगलवार 2 जून को पड़ेगा। इस दिन भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। 

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में इस पर्व को बड़ी धूम से मनाया जाता है। खासकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है। मगर इस बार लॉकडाउन और कोरोना वायरस के चलते ऐसा करना संभव भी नहीं और उचित भी।

हुई थी श्रीराम से मुलाकात

माना जाता है कि ज्येष्ठ माह के महीने में पड़ने वाले मंगलवार को ही हनुमान जी की मुलाकात प्रभु श्रीराम से हुई थी। इसलिए इस माह में पड़ने वाले हर मंगलवार को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। बड़ा मंगलवार के दिन लोग बजरंगबली की पूजा करते हैं। मान्यता है इस दिन बजरंग बली की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। 

भगवान शिव के 12 रूद्र अवतार

माना जाता है कि शिव ने 12 रुद्र अवतार लिए थे। जिनमें सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। बताया जाता है कि एक बार लखनऊ के नवाब सआदतअली खां काफी बीमार हो गए थे। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए मां छतर कुंबर ने हनुमान जी से मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने अलीगंज में हनुमान मंदिर बनवाया था।

ऐसे करें पूजा

ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार के दौरान मंदिरों में खास रौनक दिखती है मगर लॉकडाउन के बाद ऐसा करना ना तो संभव है और ना ही उचित। इस दिन हनुमान चालिसा का पाठ करना चाहिए। इस दिन हनुमान का मंत्र पढ़ना भी शुभ माना जाता है। आप हनुमान जी को चना, गुड, मीठी पूड़ी आदि प्रसाद चढ़ाना चाहिए। 

चढ़ाएं लाल सिंदूर

बड़ा मंगलवार को हनुमान जी को लाल सिंदूर अर्पित करना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से समस्त दुखों से मुक्ति मिलती है। मंगलवार को अगर सुबह बरगद के पेड़ के एक पत्ते को तोड़कर गंगा जल से धोकर हनुमान जी को अर्पित करें तो धन की आवक बढ़ती है। आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है। 

टॅग्स :हनुमान जीभगवान राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य