लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद संगम पर आस्था का उमड़ा सैलाब, करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 3, 2018 10:42 IST

इस महीने और भी हैं स्नान के कई मौके, देखी जा सकती है श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

Open in App

पौष पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को इलाहाबाद के संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। माघ मेले के पहले  स्नान पर्व सुबह चार बजे से ही स्नान शुरू हो गया। स्नान के एक दिन पहले से ही देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ने लगा था। कड़ाके की ठंड के बावजूद करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 

शुरू हुआ कल्पवास

पौष पूर्णिमा के पहले दिन यानी मंगलवार से गृहस्थों और संतों का कल्पवास भी शुरू हो गया। यह कल्पवास एक महीने तक चलेगा। कल्पवास के दौरान संत और गृहस्थों के शिविर व पंडाल लगाकर एक महीने गंगा तट पर रहते हैं। एक तरफ जहां आश्रमों में संतों के ध्वज पूजन के साथ कल्पवास की शुरुआत हुई तो दूसरी तरफ गृहस्थों ने वेदी की स्थापना कर कल्पवास शुरू किया। इस बार मेले में करीब ढाई लाख कल्पवासी पहुंचे हैं। 

तुलसी का बिरवा और जौ बो कर लिया संकल्प

कल्पवास के दौरान कल्पवासी पूरे एक महीने संगट तट पर शिविरों में निवास करते हैं। पौष पूर्णिमा के पहले दिन दूर-दूर से आएं लाखों कल्पवासियों ने तुलसी का बिरवा और जौ बो कर एक महीने तप का संकल्प लिया। जी हां, सुख और शांति के लिए कल्पावासी शिविर के चारों ओर तुलसी का बिरवा बोते हैं और जौ लगाते हैं। कल्पवास करने आएं कल्पवासी एक दिन में एक बार भोजन और एक बार फलाहार लेंगे। सुबह और शाम गंगा स्नान, तीन वक्त संध्या और सिर्फ हरिभजन करते हैं। यह प्रक्रिया पूरे महीने भर चलती है।  

15 घाटों पर लगाई डुबकी

स्नानार्थियों के लिए प्रशासन द्वारा 15 घाट बनाए गए हैं। पहले दिन इन 15 घाटों पर स्नानार्थियों का जन सैलाब देखने को मिला। लोगों ने गंगा में स्नान कर सूर्य देवता को अर्ध्द दिया। हालांकि पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। बावजूद स्नान का सिलसिला कई घंटों तक चलता रहा। 

2018 में माघ के मुख्य स्नान दिनांक

2 जनवरी - पौष पूर्णिमा 14 जनवरी - मकर संक्रांति 16 जनवरी - मौनी आमावस्या 22 जनवरी - बसंत पंचमी31 जनवरी - माघी पूर्णिमा 13 फरवरी - महा शिवरात्रि

टॅग्स :पूजा पाठहिंदू धर्मउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल