लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मीन राशि वाले दोपहर बाद करें ये काम नहीं तो होगा बड़ा नुकसान, पढ़ें 4 जनवरी का पूरा राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 07:31 IST

Aaj Ka Rashifal: आज वृषभ राशि के जातक गैरजरूरी कार्यों में ज्यादा उलझे होंगे। इससे बचने की कोशिश करें और अपनी उर्जा का सही इस्तेमाल करें। पढ़ें 4 जनवरी का पूरा राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन है शुभतुला राशि में व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन, धनु राशि के जातकों का बनेगा यात्रा का योग

मेष: आज आप उत्साह में हैं और ये एक अच्छा दिन है। आप लंबे समय से जिन कार्यों को पूरा करना चाहते थे, उस पर मेहनत करने का ये अच्छ समय है। नई कार्य योजना भी बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन उत्तम है। 

वृषभ: आज आप दूसरे गैरजरूरी कार्यों में ज्यादा उलझे होंगे। आपके आसपास मौजूद लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। समय बर्बाद नहीं करें और अपनी उर्जा को बेहतर ढंग से इस्तेमाल करें। इसी में आपकी भलाई होगी।

मिथुन: आज आपको अपने फैसलों से मिलने वाले नतीजों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। आप पुराने मुद्दों को बिना गंभीरता के निपटाने की कोशिश करेंगे और इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेहतर है दूसरों की चिंता छोड़ा खुद पर ध्यान दें। बिजनेस में चुनौतियां का आज सामना करना पड़ा सकता है। 

कर्क: आपके लिए दिन शुभ है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका मिलेगा। कार्य स्थल पर परिस्थिति आपके अनुकूल होगी और अधिकारी खुश रहेंगे। स्वास्थ्य के लिए दिन मध्यम है।

सिंह: आज क्रोध और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें। परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। बेवजह के वाद-विवाद में नहीं उतरें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कन्या: आज आप अपने साहसिक फैसले से आसपास के लोगों के प्रभावित करने में कामयब होंगे। संतान से सुख मिलेगा। बिजनेस में लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। 

तुला: व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। भाग्य का भी साथ मिलेगा। काम का बोझ कुछ ज्यादा रह सकता है। नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में अच्छी सूचना आ सकती है। दूसरे क्षेत्रों में भी सफलता के योग हैं। हालांकि, अति-उत्साह से बचें।

वृश्चिक: आज भावुकता में डूबे होंगे। पुराने अनुभव और पुरानी बातें याद करने में समय व्यतीत करेंगे। कार्यस्थल पर सफलता के योग हैं। घर के वातावरण में सुख-शांति रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

धनु: आज काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक मुद्दे आपके लिए चिंता पैदा करेंगे।प्रतिष्ठा में भी हानि की संभावना है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

मकर: आज महत्वपूर्ण फैसले के लिए वैचारिक दृढता कायम रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी।

कुंभ: आज दोस्तों के महत्व के बारे में आप एक नई सीख हासिल कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और इससे आपका फायदा भी होगा। खान-पान में भी संयम बरतें। उदर संबंधी रोग से परेशानी उठानी पड़ सकती है।

मीन: आज आर्थिक लेन-देन में कुछ रिस्क उठा सकते हैं। वैसे दिन शुभ रहने वाला है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। मध्याहन के बाद अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो वाद-विवाद या झगडा होने की संभावना है। इससे बना हुआ काम बिगड़ सकता है और नुकसान की आशंका है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना