लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: वृषभ के लिए अचानक आज यात्रा का योग, तुला के लिए चुनौतियों वाला दिन, पढ़ें 26 जनवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2020 07:44 IST

आज का राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मिथुन के लिए भी लाभ के अवसर हैं। हालांकि, कन्या और तुला के जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मिथुन के लिए आज व्यवसाय में लाभ के अवसर कर्क राशि के लिए आज काम के दबाव के कारण दिन व्यस्तता वाला रहेगा

मेष

आज का दिन आनंद से व्यतीत होगा। विपरीत लिंगीय शख्स से नजदीकी बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात का भी योग है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में यश की प्राप्ति होगी। 

वृषभ

आज आकस्मिक यात्रा का योग बन सकता है। हालांकि, बेहतर है कि इसे आज के लिए आप टाल दें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मसलों पर सोच-समझकर फैसला लें। संतान से संबंधित कोई बात आपकी चिंता बढ़ा सकता है। अध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है।

मिथुन

व्यवसाय में आज लाभ के अवसर हैं। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। सफलता सामने दिखेगी। पिता से संबंधित स्वास्थ्य चिंता बढ़ा सकता है। खर्चे का भी योग बन रहा है। दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क

आज काम के दबाव के कारण दिन व्यस्तता वाला रहेगा। हालांकि, अच्छी बात ये है कि आप हार मानने के मूड में बिल्कुल नहीं होंगे और कार्यों को समाप्त करने की कोशिश करेंगे। पाचन संबंधी रोग परेशान कर सकता है। संपत्ति से जुड़े विवाद को टालने की कोशिश करें। सरकारी कामकाज में भी बाधा हो सकती है

सिंह

आज का दिन काम के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। पिछले कई दिनों से अधूरे कुछ काम आप आज पूरा कर सकते हैं। नये कार्यों को आज शुरू करने से बचें। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा का योग बन रहा है लेकिन यात्रा के दौरान आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 

कन्या

आज आपके लिए दिन चुनौतीपूर्ण हैं। कुछ अनचाही समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। व्यापार में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहतर है। पनोन्नति का समाचार मिल सकता है। परिवार में आनंद का वातावरण होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं होगा और शिक्षा से संबंधित कोई समाचार उनकी चिंता बढ़ाएगा।

तुला

आप के लिए दिन सुस्ती भरा है और इसलिए आप इसकी वजह से थोड़े चिंतित भी रह सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि, नौकरीपेशा ऑफिस में कुछ अच्छे और अलग हटकर सोचने के कारण यश प्राप्त करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। खर्च पर संयम रखें। शाम तक किसी रिश्तेदार की ओर से आया शुभ सामाचार आपको प्रसन्न करेगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। भाग्य आपके साथ है। जिस काम में हाथ लगाएंगे, सफलता सामने होगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। शाम को अपने साथी के साथ रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। असमंजस के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। 

धनु

आज आप उर्जावान महसूस करेंगे लेकिन नतीजे आपके पक्ष में नहीं हैं। कुछ नई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। नौकरी में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और मन बेचैन रहेगा। महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे वाणी पर संयम रखें।

मकर

आज का दिन आपके लिए उर्जा से भरा है। काम में दिल लगेंगे और पूरे जोश के साथ आप अपने रोजमर्रा के काम को खत्म करने की कोशिश करेंगे। इसका फायदा ऑफिस में मिलेगा और बॉस की नजर में आपका कद बढ़ेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। अत्यधिक खर्च की आशंका है।

कुंभ

आज आपको सोच-समझकर और कुछ मौकों पर जल्द फैसले लेने की जरूरत पड़ सकती है। अन्यथा पास आया हुआ मौका आप गंवा सकते हैं। दिन कुल मिलाकर अच्छा है। कुछ नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज के लिए इसे टाल देना हितकर है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।

मीन

विपरीत लिंगीय शख्स की ओर आज आप खास आकर्षण महसूस करेंगे। दिन के उतर्राध में कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। वैसे, भाग्य आज आपके साथ है। घर में वाद-विवाद हो सकता है। देर शाम मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है लेकिन इन समस्याओं से आप निपटने में कामयाब होंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना