लाइव न्यूज़ :

13 सितंबर राशिफलः जानें रविवार के दिन क्या रहेगा आपके लिए खास, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: September 13, 2020 11:37 IST

Open in App

 मेष राशिआज का दिनमान आपके लिए बढ़िया है। आज दिल में एक नया जोश रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्का फुल्का तनाव रहेगा लेकिन आप इस सब से दूर खुद को एक नई दुनिया में पायेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा दिन है। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा।

वृष राशिवृष राशि के जातकों के मन में कामकाज को लेकर दुविधा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र को विस्तार देने के लिए नए तरीके खोजने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके बहुत अनुकूल नहीं है। धन प्राप्ति में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

मिथुन राशिमिथुन राशि के जातक आज मस्ती के मूड में रहेंगे। परिवार के साथ हंसी-खुशी पार्टी का माहौल रहेगा। अगले सप्ताह जमकर कार्य करने के लिए एनर्जी एकत्रित करना भी बहुत जरूरी है। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य समय है। खर्चों के लिए संचित धन पर ही निर्भर रहना होगा।

कर्क राशिकर्क राशि के जातक को आज कार्य क्षेत्र के अलावा दूसरे कामकाज पर भी बहुत ध्यान देने की जरूरत होगी। बहुत से काम लंबे समय से अटके हुए हैं।ए जिसे आज आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन कुछ खास नहीं है कमाई के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी।

सिंह राशिसिंह राशि के जातक आज अपने टैलेंट को निखारने का भरसक प्रयास करेंगे। जो कि आगे चलकर करियर की राह में तरक्की दिलाने वाला होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। धन प्राप्ति की बहुत अच्छी संभावनाएं बन रही है।

कन्या राशिकन्या राशि के जातक घर से ही अपने कामकाज को पूरा करने का प्रयास करेंगे। दूसरों की भलाई के लिए अच्छे कार्य करेंगे। जिससे मन को शांति मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा समय है। मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी।

तुला राशितुला राशि के कंसल्टेंसी से जुड़े हुए जातकों के लिए लाभदायक समय है। उनका प्रभाव कार्यस्थल पर बढ़ेगा, मान-सम्मान और अच्छे धन प्राप्ति की संभावना आज आपके लिए बनती है । सेहत को लेकर सतर्क रहें, सुनियोजित तरीके से धन खर्च का योग भी बनता है।

वृश्चिक राशिवृश्चिक राशि के जातकों को फालतू वाद-विवाद से बचने का प्रयास करना चाहिए। दूसरों पर इल्जाम लगाने से आप स्वयं फंस सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा नहीं है। सोच-समझकर धन खर्च करेंए संचित धन के खर्च होने का योग भी बनता है।

धनु राशिधनु राशि के जातकों को बुद्धि-विवेक का लाभ मिलेगा। बहुत मजबूत रूप से अपने विचारों को रखने में कामयाब रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने का योग बनता है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय लाभदायक है।परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

मकर राशिमकर राशि के जातक जो कंसल्टेंसी से जुड़े हुए हैं। उनके लिए बहुत लाभदायक समय हैए विदेश से संबंध बनने का योग भी बनता है। सोशल मीडिया का प्रयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। परंतु खर्च को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।

कुंभ राशिकुंभ राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे पुराने विवादों को भी सुलझाने का दिन है। सभी कामों में सफलता मिलेगी और एक से ज्यादा स्रोत से धन लाभ का योग बन रहा है। साथ ही धन खर्च का योग भी है।

मीन राशिमीन राशि के जातक परिवार के सदस्यों के साथ खुशियां मनाने पर ध्यान देंगे कामकाज से थोड़ा ब्रेक लेने का दिन है। घरेलू मोर्चे पर जो भी करेंगे उससे माहौल सुखद होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य हैए सुख-सुविधाओं के भोग के लिए धन खर्च का योग बनता है।

Credit: (अनीष व्यास, भविष्यवक्ता एवं ज्योतिषाचार्य,पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान,जयपुर, राजस्थान)

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स