Aaj Ka Rashifal, 19 March 2021: शुक्रवार का दिन कई जातकों के लिए लाभ का संयोग, पढ़ें आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 19, 2021 08:26 AM2021-03-19T08:26:34+5:302021-03-19T08:26:53+5:30

Horoscope Today, 19 March 2021, Aaj Ka Rashifal: मिथुन जातकों के विवाह संबंधी समस्याओं का आज निपटारा हो सकता है। पढ़ें सभी राशियों का हाल और जानें कैसा रहेगा दिन।

aaj ka rashifal today 19 march horoscope know your zodiac sign prediction hindi | Aaj Ka Rashifal, 19 March 2021: शुक्रवार का दिन कई जातकों के लिए लाभ का संयोग, पढ़ें आज का राशिफल

19 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन में तनाव की आशंका रहेगी। न्यायिक मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी। घरेलू खर्चों से मानसिक तनाव बढ़ेगा। दिन के उतर्राध का समय शुभ है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

वृषभ: व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है। सुखद समाचार मिलेंगे। जातकों को धन लाभ होगा। नये काम शुरू करने के लिए भी समय शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी से जुड़ी दिक्कतें खत्म होंगी। 

मिथुन: विवाह से जुड़ी समस्याओं का हल निकलने की उम्मीद है। रूके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। किसी से कर्ज लेने से बचें और खर्च पर संयम बरतें

कर्क: आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। कानूनी और सरकारी मसलों में कोई जोखिम नहीं ले। विरोधियों से दूर रहें। अधिकारी वर्ग से लाभ होगा।

सिंह: संतान का भरपूर साथ और प्यार मिलेगा। धन अर्जित करने में सफलता मिलेगी। दिन भर कुल मिलाकर स्थिति सामान्य और सुखद रहने वाली है। व्यापार में किसी प्रकार की जल्दबाजी से बचें।

कन्या: माता का साथ मिलेगा। यह समय घर और गाड़ी लेने के लिए भी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी।

तुला: भाई-बहनों से प्रेम बढ़ेगा। लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद का निपटारा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के पदोन्नति का भी योग बन रहा है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: संपत्ति के मामले में आपको लाभ मिल सकता है। परिश्रम अधिक है। दिन व्यस्त रहने वाला है। खराब रिश्तों में सुधार होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे।

धनु: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इसमें सफलता के योग हैं और आप सकारात्मक बने रहेंगे। आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे।

मकर: धार्मिक यात्राओं पर जाने की योजना बना सकते हैं। पैसों से जुड़ी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव की आशंका रहेगी। वाणी और क्रोध पर संयम रखें।

कुंभ: नौकरी में परिवर्तन के योग के साथ मान-सम्मान बढ़ेगा। रूके हुए धन प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधो में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: काम को लेकर कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कोई खोई हुई चीज मिलने से मन प्रसन्न होगा।

Web Title: aaj ka rashifal today 19 march horoscope know your zodiac sign prediction hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे