लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: वृश्चिक और वृषभ जातक आज रहें सतर्क, तुला राशि के लिए अच्छा दिन, पढ़ें 7 मई का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2020 06:54 IST

आज का राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को भी आज आपको अपने क्रोध और उग्र व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। वहीं, तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ें 7 मई का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: धनु जातकों को विवाद से दूर रहने की है आज जरूरतमीन राशि के लिए शुभ दिन, विवाह के प्रस्ताव में सफलता के आसार हैं

मेष

आज आप अपनी बातों को आसानी से किसी के सामने रख सकेंगे। अपने करीबी लोगों को अपने दिन की बात कहने में आप संकोच नहीं करेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा है। परिवार के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। 

वृषभ

आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रह सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ज्यादा धन खर्च होने से परेशानी अनुभव करेंगे। शाम को पूजा-पाठ आदि की ओर रूचि बढ़ेगी।

मिथुन

बिजनेस-धंधे में आज अपने साझीदार से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन जरूर अच्छा है। आप में नेतृत्व क्षमता है और अपने टीम के साथ ऑफिस में आप सफलता हासिल करेंगे। आपके साथी आपसे खुश रहेंगे। 

कर्क

आप अपनी योजनाओं पर भावनाओं को हावी नहीं होने दें। वैसे, मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन की शुरुआत होगी। शारीरिक रुप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारीयों के साथ संभलकर कार्य करें। उनके गुस्से का शिकार आप बन सकते हैं। सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद को टालने की आज कोशिश करें।

सिंह

आप अगर सिंगल हैं जो आज किसी ऐसे शख्स से मुलाकात हो सकती है जिसका आकर्षण आपको प्यार की ओर ले जाएगा। विवाहित लोगों के लिए भी आज का दिन रोमांस से भरपूर है। एक अच्छा दिन आपके सामने है। इसका खूब आनंद लें।

कन्या

अपनी भावनाओं को अलग रखकर आज आप पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान देंगे। परिवार के सदस्यों की मांग पूरी करने में आज परिश्रम करना पड़ सकता है। बिजनेस में दिन अच्छा है। धन लाभ का योग है। लक्ष्मी जी की कृपा है। पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर स्वभाव में क्रोध रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

तुला 

आज कला से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। मित्रों या पुराने रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है और यह आपके लिए लाभदायी सिद्घ होगा। विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो इस संबंध में अच्छे समाचार आज मिल सकते हैं। नये वस्तु को भी खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। 

वृश्चिक

आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। हालांकि, आप बहुत हद तक इस मुसीबत से निपटने में कामयाब होंगे। नया घर या कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो आज के लिए योजना टालना बेहतर होगा। पैसे के लेन-देन में जरूर सतर्क रहे। 

धनु

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ नहीं रहने वाला है। कुछ परेशानियां आपके दिन को मुश्किल करेंगी। माता-पिता से साथ रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। उनके साथ आप गंभीर वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। इससे बचने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सीनियर अधिकारियों का साथ मिलेगा।

मकर

आज आपका मनोबल कमजोर रहेगा। इसलिए कोई निर्णय लेने में उलझन का सामना कर पड़ सकता है। नए कार्य आज नहीं शुरू करें। साथ ही कोई बहुत महत्वपूर्ण निर्णय भी नहीं लें। वैसे आप आपका व्यक्तित्व लोगों को आज आकर्षित करेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ 

आज आपको अपने क्रोध और उग्र व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। अच्छी बात ये है कि काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में बिना किसी खास परिश्रम के सफलता मिलेगी। पिता से लाभ मिल सकता है। 

मीन

प्रेमी/प्रेमिकाओं के लिए दिन अच्छा है। शादी प्रस्ताव में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पुत्र के संबंध में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। उदर संबंधी दर्द परेशान कर सकता है। व्यापार में आपको भी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा मिल सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना