लाइव न्यूज़ :

31 March Rashifal 2021: बुधवार का दिन कैसा रहने वाला है आपके लिए, पढ़ें 31 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2021 14:19 IST

31 मार्च का राशिफल: पंचांग के अनुसार ये चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तृतीय तिथि है। तृतीय तिथि दोपहर 2.06 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी की शुरुआत होगी।

Open in App

मेष: दिन अच्छा गुजरने वाला है। कुछ बड़े निर्णय सोच-समझकर और वरिष्ठों की सलाह से करना बेहतर रहेगा। किसी पर आंख बंदकर भरोसा करना ठीक नहीं हैं। पैसे के लेन-देन में सतर्कता बरतें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य है।

वृषभ: व्यापार और काम के लिहाज से दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में नई सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन आनंद में बितेग। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है।

मिथुन: किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संपत्ति विवाद में फैसला आपके पक्ष में रहने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन मधुर होगा।

कर्क: पिछले कुछ समय से चली आ रही चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। अपनी वाणी और व्यवहार से बिगड़े काम बनाने में सफल होंगे। हालांकि, कोर्ट-कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

सिंह: छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए दिन खास साबित हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से मुश्किलें कम होंगी। पारिवारिक परिवेश में कुछ तनाव रह सकता है।

कन्या: समाज में मान-सम्मान बढ़ने का ये दिन है। विशेष सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति या अच्छे मौके बन रहे हैं। कर्ज की रकम वापस आएगी और व्यापार में भी धन लाभ के योग बन रहे हैं।

तुला: नए काम को फिलहाल इस दिन के लिए टालना ठीक होगा। धन खर्च ज्यादा होने से कुछ तनाव रह सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर के साथ ज्यादा बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक: शारीरिक एवं मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। दिन लाभदायी है। कहीं सैर-सपाटे या घूमने जा सकते हैं। दांपत्यजीवन सुखमय रहने वाला है। कुछ पुराने काम सफलतापूर्व खत्म करने में कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

धनु: आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की मदद कर उसका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सीनियर अधिकारी खुश होंगे।

मकर: व्यापारियों के लिए दिन है। कोई नई शुरुआत करने की ठोस योजना बना सकते हैं। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे और यश प्राप्त होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी। गहरे जल से दूर रहें।

कुंभ: दिन व्यस्त रहने वाला है। दिन के उतर्राध में समय आपके अनुकूल होगा। प्रियजन या परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। छात्रों के लिए विद्या हासिल करने के लिहाज से दिन अच्छा है।

मीन: दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मन में भी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार का योग है। बिजनेस में आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश प्राप्त करेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना