लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 29 September 2021: आज इन 7 राशि वालों के सितारे बुलंद, कार्य-व्यापार में मिलेगी तरक्की

By रुस्तम राणा | Updated: September 29, 2021 07:08 IST

Aaj Ka Rashifal 29 September 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज का दिन आपके लिए सामन्य रह सकता है। आज किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा। आज आपको अपना जीवन ऊबाउ लग सकता है। घर में छोटे भाई-बहनों से किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है। यदि आप नौकरी खोज रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है।

वृषभ: आज दिन आपके लिए शुभ संकेत कर रहा है। दिन की शुरूआत में कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आपकी संवाद शैली लोगों को प्रभावित करेगी।

मिथुन: आज समय का चक्र आपके अनुकूल लग रहा है। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मन में शांति का भाव रहेगा। कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन के लिए भी दिन अच्छा है। जीवनसाथी की सेहत दुरुस्त होगी।

कर्क: आज का दिन थोड़ा आपके लिए नाजुक है। इसलिए सावधानी से काम करना होगा। ऐसा कोई कार्य न जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़े। धन की लेन देन में सावधानी बरतें। यात्रा के दौरान आज आपकी कोई कीमती चीज भी खो सकती है।

सिंह: आज आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की का अवसर मिल सकता है। इस अवसर को हाथ से जाने न दें। यदि निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। लाभ मिलेगा। व्यापारिक अनुष्ठान में अच्छा धन अर्जित करेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा।

कन्या: कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। सहयोगियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। हालंकि आपको अपने शत्रुओं से बचकर रहना होगा। पिताजी के आशीर्वाद से आप कोई महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर सकते हैं।

तुला: आज धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। किस्मत के सितारे बुलंद हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में या रिश्तेदारों में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक: आज के दिन आपको थोड़ा संभलकर कदम बढ़ाना होगा। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है। निजी जीवन में थोड़ा निराशा का माहौल देखने को मिल सकता है। वाहन से चोट लगने का भय है। इस बात का ध्यान रखें।

धनु: कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। बॉस आपके कार्य की तारीफ करता हुआ नजर आ सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। जीवनसाथी आज आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है। व्यापार के लिए भी दिन शुभ है।

मकर: आज का दिन आपके लिए सामान्य बीत सकता है। हालांकि किसी पुराने मित्र से बात करके आपको अच्छा लगेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आलस आएगा। लेकिन मेहनत से न घबराएं। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। 

कुंभ: आज आप अपने दिन को रोमांचित बना सकते हैं। लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। सोशल मीडिया में आप अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों को अच्छे नतीजे प्राप्त हो सकते हैं।

मीन: आज किसी मुद्दे पर साथी से बहसबाजी हो सकती है, लेकिन आप उन्हें अपने तर्कों से मात दे सकते हैं। मम्मी जी रिश्ते बेहतर होंगे। घर में खुशी का वातावरण सुनने को मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आप पैसा खर्च करेंगे।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना