लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 24 May 2025: आज इन 3 राशियों के लिए रहेगा शनि भारी, रहना होगा सावधान

By रुस्तम राणा | Updated: May 24, 2025 03:28 IST

पढ़ें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 24 May 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ कड़वे अनुभव मिलेंगे। घर में माता जी की सेहत में सुधार होगा। आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। आप अपने छोटे-भाई बहनों की मदद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में रिश्ता मजबूत होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आप अपनी संवाद शैली के माध्यम से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी यह शैली बहुत लाभकारी रहेगी। बच्चे किसी चीज को लेकर जिद कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आप एकाग्र मन से अपना कार्य संपन्न करेंगे। वैवाहिक जीवन में भी आपको सुखद परिणाम प्राप्त हो सकता है। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज अचानक से धनलाभ के योग बनेंगे। धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल: आज दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। यदि आपने किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल: आज आप अपनी मेहनत से अपने सीनियर्स का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज परिजनों की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। दिन में आज आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा।

धनु दैनिक राशिफल: आज व्यापार में धनलाभ हो सकता है। राजनीति जैसे विषयों में आप अधिक रुचि लेंगे। आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे।

मकर दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर सकते हैं। नई परियोजनाएं लाभकारी होंगी।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज शत्रु आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको उनकी चाल से थोड़ा सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, किंतु सेहत में धन खर्च होने की संभावना है।

मीन दैनिक राशिफल: आज प्रेम संबंधों आज मिठास आएगी। प्रियतम से शानदार मुलाकात हो सकती है। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स