लाइव न्यूज़ :

Rashifal 21 January, 2021: किस पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा, कौन रहेगा तनाव में, पढ़ें गुरुवार का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2021 16:23 IST

21 January 2021 गुरुवार का राशिफल: ये पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए ये दिन कैसा गुजरने वाला है, पढ़िए सभी राशियों से जुड़ा राशिफल।

Open in App
ठळक मुद्देधनु जातकों के लिए रहने वाला है अच्छा दिन, युवाओं को करियर संबंधी मिलेगा शुभ समाचार वृश्चिक जातकों को सावधान रहने की जरूरत, घर-परिवार में कलह की स्थिति रह सकती हैकुंभ जातकों पर माता लक्ष्मी की रह सकती है कृपा, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा

मेष: इस राशि के जातक को कार्यस्थल पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी और के विवाद में खुद को नहीं उलझाएं। विवादों से बचें अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। अनजान लोगों से भी दूरी बना कर रखें। मन में तनाव रह सकता है।

वृषभ: गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। रूके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। शारीरिक कष्ट या रोगों से छुटकारा मिल सकता है। कार्यस्थल पर भी दिन अच्छा गुजरेगा। कारोबार के लिए भी दिन अच्छा है।

मिथुन: कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक स्थिति बेहतर रहेगी और मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में कुछ चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में वृद्धि रहेगी। इस पर काबू रखने की कोशिश करें।

कर्क: यात्रा का योग बन रहा है। अचानक कहीं जाना पड़ सकता है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अनजान लोगों से बचें, नुकसान की आशंका बनी रहेगी। आय की स्थिति सम बनी रहेगी।

सिंह: दिन अच्छा रहने वाला है। नए कार्य में सफलता मिलने की उम्मीद है। किसी पुराने मित्र या फिर रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। विरोधियों से बच कर रहें। किसी विवाद में नहीं उलझे। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कन्या: काम के बोझ के कारण तनाव रह सकता है। किसी सहकर्मी से मतभेद की भी आशंका है। धन और आय के लिहाज से दिन अच्छा है। वैसे खर्च की अधिकता भी रहेगी। छात्रों को और मेहनत की जरूरत है। निराशा रह सकती है।

तुला: संतान पक्ष से लाभ की उम्मीद है। कारोबार में मुनाफा रहेगा। लक्ष्मी जी की कृपा रहने वाली है। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य का हालांकि ख्याल रखें।

वृश्चिक: घर-परिवार में कलह की स्थिति रह सकती है। कार्यों को पूरा करने में बाधा आएगी। शत्रु हावी रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मतभेद परेशान कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी का चक्कर भी लगाना पड़ सकता है।

धनु: दिन अच्छा रहने वाला है। अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। युवाओं को करियर के संबंध में अच्छी सूचना मिल सकती है।

21 जनवरी, 2021 का राशिफल

मकर: आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। हालांकि, काम का बोझ रहेगा। दफ्तर में व्यस्तता रहेगी। सेहत संबंधी परेशानी रह सकती है। सार्वजनिक जगहों पर अपनी वाणी को लेकर संयम बरतें।

कुंभ: लक्ष्मी जी की कृपा आप पर रहने वाली है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। वैसे लेनदेन करते समय सतर्क रहें। शासकीय काम आसानी से पूरे होंगे। संतान पक्ष की समस्या को दूर कर सकेंगे।

मीन: कार्यालय में सहकर्मी से बहस हो सकती है। तनाव रहेगा। बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। खानपान का ध्यान रखें। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना