लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 17 October 2024: आज किन्हें मिलेगी सफलता, कौन होंगे अपने भाग्य से निराश? पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: October 17, 2024 05:24 IST

Aaj Ka Rashifal 17 October 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 17 October 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।  

मेष दैनिक राशिफल: आज आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। इसलिए थोड़ा सोच समझकर धन से जुड़े फैसले लें। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में थकानभरा दिन रहेगा। काम का दबाव भी देखने को मिलेगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज परिस्थितियां आपके हित में नजर आ रही हैं। अवसरों का लाभ उठाएं। बेधड़क फैसले लें, घबराएं नहीं। घर में बड़े भाई से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को लाभ होगा। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में आपका दिन है। ऑफिस में बॉस आपके कार्य की तारीफ कर सकता है। पिताजी के साथ अच्छे रिश्ते अच्छे बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से टफ कंपटीशन मिलेगा। लेकिन आप उन्हें मात देने में सफल होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल: आज आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में आपको आश्चर्यजनक परिणाम प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। किसी विद्वान लोगों से आज आपको ज्ञान प्राप्त हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल: आज आपको अप्रत्याशित रूप से परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। गूढ़ विद्या की तरफ मन आकर्षित होगा। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की संभावना है। ऐसे कार्यों से बचें जिससे आपका मान-सम्मान घटे।  

कन्या दैनिक राशिफल: आज कारोबार में फायदा होगा। पार्टनरशिप में कार्य कर रहे जातकों को अभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार होगा।  जीवनसाथी संग कोई जरूरी कार्य कर सकते हैं। 

तुला दैनिक राशिफल: आज दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। थोड़ा आलसपन महसूस होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। संक्रमण कालीन समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज मन में पढ़ाई को लेकर चिंता का भाव रह सकता है। प्रेम जीवन में साथी आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे।

धनु दैनिक राशिफल: आज कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कर सकते हैं। आपकी खुशियां बढ़ेंगी। चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। कर्मक्षेत्र में सफलता मिलने का अनुमान है।

मकर दैनिक राशिफल: आज घर में छोटे भाई-बहनों से किसी प्रकार का मतभेत हो सकता है। सोशल मीडिया में अधिक समय बिताएंगे। आपको अपने क्रोध को शांत रखना होगा। पूरे दिन आप ऊर्जावान रहेंगे। अपने कार्य को लेकर मन में उत्साह का भाव रहेगा। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आर्थिक स्थिति के लिए दिन बढ़िया है। आपके पास धन आएगा, लेकिन वह धन आपके पास ज्यादा देर तक नहीं रुकेगा। यदि किसी को धन उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी बातों से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल: आज  वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आपका मन एकाग्र रहेगा। अपनी संवाद कला और तार्किक शक्ति से आप लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना