Aaj Ka Rashifal: नौकरी-व्यापार में किसे होगा मुनाफा, किसकी बढ़ेगी समाज में प्रतिष्ठा, आज के राशिफल में जानें सब कुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 14, 2019 07:19 AM2019-11-14T07:19:01+5:302019-11-14T07:19:01+5:30

Today's Horoscope 14 November in Hindi (आज का राशिफल हिंदी) मेष राशि वाले आज उधार के विचारों में समय खर्च करने से बचें और कुछ बेहतर सोचकर दिन की शुरुआत करें। कर्क राशि वालों को कारोबार में मुनाफा होगा। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।

Aaj ka rashifal 14 November 2019, today's daily rashifal horoscope todayastrology in hindi | Aaj Ka Rashifal: नौकरी-व्यापार में किसे होगा मुनाफा, किसकी बढ़ेगी समाज में प्रतिष्ठा, आज के राशिफल में जानें सब कुछ

आज का राशिफल। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsमेष राशि वाले आज उधार के विचारों में समय खर्च करने से बचें और कुछ बेहतर सोचकर दिन की शुरुआत करें।कर्क राशि वालों को कारोबार में मुनाफा होगा। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।

मेष
आज आपका दिन थोड़ा भारी है लेकिन दिन की शुरुआत अगर व्यवहार में नरमी बरतते हुए करेंगे तो बाकी पूरे समय कोई दिक्कत नहीं होगी। दूसरों के विचारों में मन उलझेगा लेकिन आप कोशिश करें कि अन्य लोगों के विचारों को केवल विश्लेषण कर कुछ निष्कर्ष निकालने के लिए ही लें और फिर अपनी राय बनाकर पूरी ऊर्जा कार्यों में लगाएं, इससे सफलता जरूर मिलेगी। दिन में वाद-विवाद के समय आएगा, इसलिए लिए पहले से ही सतर्क रहें और किसी के साथ बहस में न पड़ें। भावनात्मक स्थिति में धन खर्च करने से बचें।

वृषभ
आज आपका दिन हंसी-खुशी में बीतेगा। मन अच्छा रहेगा। खरीददारी का मौका बनेगा। किसी मनोरंजन स्थान पर जाने का योग है। दोस्तों और घरवालों के साथ आमोद-प्रमोद में समय बीतेगा। 

मिथुन
आज आपको कार्यों और व्यवहार में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। घर बाहर निकलते वक्त पूरे समय सचेत रहे। शरीरिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खाने-पीने में ध्यान दें। परिवार वाद-विवाद हो सकता है इसलिए किसी के साथ बहस में पड़ने से बचें। पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। ईश्वर में ध्यान लगाने से मन को स्थिरता मिलेगा। 

कर्क
आज आपके लिए लाभ योग है। कारोबार में मुनाफा होगा। नौकरी करते हैं तो भी कुछ अच्छा हो सकता है। दोस्तों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बीतेगा। गैर शादीशुदा और योग्य लोगों के लिए आज विवाह की बात बनने का योग है। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। किसी मनोरम स्थान पर पर्यटन या प्रवास के लिए जा सकते हैं।

सिंह
नौकरी करते हैं या व्यापार, दोनों ही सूरत में आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज बॉस आप पर मेहरबान रहेंगे और आपके कार्यों का सकारात्मक असर दिखाई देगा। पदोन्नति का योग है। आज आप आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। घरवालों से सुख प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद संबंधी कार्य निपटाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। 

कन्या
आज दिन का सचेतन होकर शुरु करें। कुछ पूर्व कार्यों की चिंता सता सकती है इसलिए मन को स्थिर रखने की कोशिश करें। शारीरिक रूप से अस्वस्थ्य महसूस करेंगे और कार्यो में मन नहीं लगेगा। नौकरी करते हैं तो आज बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। ऐसा भी लग सकता है कि सहकर्मियों को आपसे हमदर्दी नहीं है लेकिन चिंता करने की बात नहीं है। अपनी वाणी और व्यवहार में नरमी लाकर आप सभी बाधाओं को पार कर जाएंगे।

तुला
आज का दिन शुरू करने से पहले ईश्वर में या जिस भी आराध्य को आप मानते हैं, उनमें ध्यान लगाएं और मानसिक स्थिर के लिए प्रार्थना करें। दिन में वाद-विवाद का समय आएगा इसलिए किसी के साथ बहस में पड़ने से बचें। वाणी पर संयम रखने और क्रोध को शांत रखने से आप दिनभर की सारी बाधाओं को पार कर जाएंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। रूहानी विषयों और गूढ़ विद्या के प्रति मन आकर्षित होगा। ईश्वर में ध्यान लगाने या आध्यात्मिकता की ओर मन लगाने पर स्थिरता और शांति का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक
आज आप किसी किसी मनोरंजन स्थान पर जाएंगे या काम की अधिकता के अनुसार नहीं भी जा पाते हैं तो आप जहां रहेंगे वहां सहकर्मियों का अच्छा साथ प्राप्त होगा और समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। समय अगर निकाल सकते हैं तो पर्यटन या पिकनिक पर जाने से दिन बहुत बढ़िया तरह से बीतेगा। खरीददारी का योग है। परिवार में सुख शांति रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु
आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। समय बढ़िया बीतेगा। घर में शांति और खुशी का महौल रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। शारीरिक रूप से सेहतमंद रहेंगे और मन फूल की भांति खिला रहेगा। नौकरी करते हैं तो कार्यालय में दिन अच्छा बीतेगा। बॉस और कर्मचारियों का स्नेह प्राप्त होगा। मायके से शुभ समाचार मिल सकता है। 

मकर
आज खाने-पीने में सावधानी बरतें। शारीरिक रूप से कष्ट उठाना पड़ सकता है। मन आलस्य में रहेगा। आज के दिन कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। नौकरी करते हैं तो कार्यालय में आपके काम से बॉस को असंतुष्टी रहेगी। मन को व्यर्थ की चिंताओं से बचाने की जरूरत है। ईश्वर में ध्यान लगाने से स्थिरता मिलेगी।

कुंभ
आज का दिन एक नई सोच के साथ शुरू करने की जरूरत है। सबसे पहले अपने हठीले व्यवहार में नरमी बरतें। हर वक्त जज्बाती न रहें। वाणी में संयम बरतें इससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन सोच-समझकर व्यय करने की जरूरत है। घरवालों का हर वक्त सहयोग प्राप्त होगा। आध्यामिकता में मन लगाने से स्थिरता महसूस करेंगे। 

मीन
आज के दिन लंबित कार्यों के लिए फैसला ले सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा। सृजनात्मक महसूस करेंगे। आत्मिक बल और मान स्थिरता में बढ़ोतरी महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ आमो-प्रमोद में दिन बीतेगा। पर्यटन पर जाने का योग है। घरवालों से सुख प्राप्त होगा। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

English summary :
Avoid spending time in lending ideas with Aries today and start the day thinking about something better. Cancer zodiac sign will get profit in business. Today is very auspicious for Leo zodiacs.


Web Title: Aaj ka rashifal 14 November 2019, today's daily rashifal horoscope todayastrology in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे