लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 10 November 2021: आज धनु, मीन और तुला सहित 6 राशियों के लिए दिन है खास, सफलता मिलने की संभावना प्रबल

By रुस्तम राणा | Updated: November 10, 2021 07:06 IST

Aaj Ka Rashifal 10 November 2021: किन राशियों के लिए खास है आज का दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: कार्य-व्यापार के लिए दिन बढ़िया बीतेगा। आज अपने कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। किसी अच्छे कार्य के लिए बॉस या फिर सीनियर आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। पिता जी की सेहत बढ़िया रहेगी।

वृषभ: आज भाग्य का चक्र आपके अनुकूल घूमेगा। सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप के भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं कर रहा है। मानसिक तनाव और अशांतिपूर्वक होगा। मध्याहन के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव का होगा। अचानक से कोई कार्य आ सकता है।

कर्क: वैवाहिक जीवन के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ होगा। दोनों के बीच बढ़िया तालमेल दिखाई देगा। ऑफिस में अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

सिंह: आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मध्याहन के बाद आपके स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा। इसलिए आपके वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना आवश्यक है। 

कन्या: आज का दिन मध्यम रूप से फलदायी होता दिख रहा है। प्रेम जीवन में आचार-विचार पर संयम बरतने की सलाह है। लव पार्टनर पर किसी तरह का दबाव न डालें। संतान के विषय में चिंता रह सकती है।  

तुला: आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आपके सुखों-संसाधनों में वृद्धि के संकेत हैं। घर में वातावरण आनंददायी और शांतिप्रद रहेगा। मां की सेहत में सुधार होगा। चल अचल संपत्ति में वृद्धि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

वृश्चिक: आज आपको सामान्य परिणाम मिलेंगे। प्रयासों के बाद भी सफलता मिलना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन फिर भी प्रयास जारी रखें। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय हो सकते हैं।

धनु: आज आप धन की बचत करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि किसी जरूरी मद में धन भी खर्च होगा। अपनी मधुरवाणी से आप अपने कार्य आसानी निकलवाने में सफल होंगे। घर में भी सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा।

मकर: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। लेकिन किसी चीज को लेकर मन विचलित भी दिखाई दे सकता है। ऐसे में अनुभवी लोगों से सलाह लेना अच्छा रहेगा।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए खर्चीला साबित होगा। अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। मन में किसी चीज को लेकर नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। मध्याहन के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखाइ देगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। 

मीन: आज का दिन आपके लिए शुभ है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापारी-वर्ग लाभ प्राप्त होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स के सहयोग से सफलता और लाभ प्राप्त करेंगे। मित्रजनों से भी लाभ हो सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी