लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 07 June 2025: आज किन राशियों के लिए शनिवार भारी, पढ़ें अपना फलादेश

By रुस्तम राणा | Updated: June 7, 2025 05:17 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 07 June 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है। 

मेष दैनिक राशिफल:  आज यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थिति यथावत रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज कई मामलों में भाग्य आपका साथ दे सकता है। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। निजी जीवन में आज मनोरंजन करने का भी मौका मिलेगा। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। यदि मन से कार्य करेंगे तो आप आज ज्यादातर कामों में सफल हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल: यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। आपके खर्चों में इजाफा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आज पारिवारिक जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ेगा। शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल: आज  उच्च शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रियतम से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।    

तुला दैनिक राशिफल: आज लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आपकी खुशियों में इजाफा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा। हालांकि आप आज ऊर्जावान रहेंगे। 

धनु दैनिक राशिफल: आज आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए मजबूत दिखाई पड़ रहा है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। 

मकर दैनिक राशिफल: आज आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। जुकाम या फिर कफ की समस्या रह सकती है।   

कुंभ दैनिक राशिफल: आज घर-परिवार की जिम्मेदारी आज आपको बोझ लग सकती है। हालांकि आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। बस आप आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। 

मीन दैनिक राशिफल: आज राह में चुनौतियों आएंगी, परंतु आपकी मेहनत के सामने वे बौनी साबित होंगी। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी

पूजा पाठPanchang 02 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 02 December 2025: आज जॉब में तरक्की, व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होने की संभावना

पूजा पाठMargashirsha Purnima 2025 Date: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व