लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 05 April 2025: वृषभ, कर्क और कन्या राशिवालों को मिलेगा भाग्य साथ, पढ़ें अपना राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: April 5, 2025 05:12 IST

Aaj Ka Rashifal 05 April 2025: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 05 April 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।   

मेष दैनिक राशिफल: आज आपके वैवाहिक जीवन में तनाव की आशंका रहेगी। न्यायिक मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी। घरेलू खर्चों से मानसिक तनाव बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आपको सुखद समाचार मिलेंगे, लेकिन सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। शत्रुओं की चाल से बचें। नये काम शुरू करने के लिए भी समय शुभ है। नौकरी से जुड़ी दिक्कतें खत्म होंगी। 

मिथुन दैनिक राशिफल: सिंगल हैं तो आज आपको कोई साथी अच्छा लग सकता है। किसी से कर्ज लेने से बचें और खर्च पर संयम बरतें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। संतान का भरपूर साथ और प्यार मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल: आज आपकी खुशियों में इजाफा होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कानूनी और सरकारी मसलों में कोई जोखिम नहीं ले। विरोधियों से दूर रहें। अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। धन संपत्ति के बढ़ने की संभावना है। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज व्यापार में किसी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। सोशल मीडिया में सक्रिय दिखाई देंगे। आप दूसरों के सामने अपनी बातों को आत्मविश्वास के साथ रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी काबिलियत की सराहना होगी।

कन्या दैनिक राशिफल: आज धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। घर में किसी के आने से खुशी का माहौल देखने को मिल सकता है। आपके भाग्य का सितारा बुलंद है।

तुला दैनिक राशिफल: आज आपको सुखद और अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद का निपटारा हो सकता है। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने मन को स्थिर रखने का प्रयास करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज संपत्ति के मामले में आपको हानि हो सकती है। ध्यान से फैसले लेने होंगे। दिन व्यस्त रहने वाला है। खराब रिश्तों में सुधार होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु दैनिक राशिफल: आज धनलाभ प्राप्त होगा। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इसमें सफलता के योग हैं और आप सकारात्मक बने रहेंगे। आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है।

मकर दैनिक राशिफल: आज नौकरी में परिवर्तन के योग के साथ मान-सम्मान बढ़ेगा। रूके हुए धन प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे तो रिश्ते बेहतर होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज धार्मिक यात्राओं पर जाने की योजना बना सकते हैं। पैसों से जुड़ी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव की आशंका रहेगी। धन की बचत करने में कठिनाई का सामना करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल: आज काम को लेकर कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्य स्थल पर सीनियर अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अचानक से कोई खोई हुई चीज मिलने से मन प्रसन्न होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना