लाइव न्यूज़ :

Rashifal 04 February 2026: आज आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतें सिंह राशि के जातक, पढ़ें अपना राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: February 4, 2026 06:06 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पाकर आप उस समस्या का समाधान खोजने में भी सफल साबित हो सकते हैं। चल अचल संपत्ति में इजाफा हो सकता है। स्वजनों के साथ किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज राजनीतिक विषय को लेकर किसी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आप अपने तर्कों से सामने वाले व्यक्ति को मात देने में सफल होंगे। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेही जनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज भिन्न-भिन्न माध्यमों से आपके पास धन आ सकता है। यदि आज किसी कोई आर्थिक निवेश करेंगे तो उसमें लाभ की संभावना है। घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज निर्णय लेने में आप पूरी तरह से संतुष्ट नहीं दिखाई देंगे। जहां तक निजी जीवन का सवाल है तो उसमें आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश हो सकता है। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज खासकर आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतें। आज धन उधार देने से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सहपरिवार आप किसी वैवाहिक समारोह में शिरकत कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल: आज शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। नई नौकरी मिलने की संभावना है।

तुला दैनिक राशिफल: आज कामकाज को लेकर थोड़े दबाव में दिखाई पड़ सकते हैं। हालांकि आपको अपने सीनियर अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। हर संभव मित्रों की मदद मिलेगी। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज भाग्य के भरोसे नहीं बैठें, बल्कि अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। राजनैतिक विषयों को लेकर किसी से बहसबाजी हो सकती है। किंतु इस मसले को ज्यादा लंबा न खींचे, अन्यथा मतभेद होने की संभावना है। 

धनु दैनिक राशिफल: आज ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी। धन का अपव्यय होगा। 

मकर दैनिक राशिफल: आज धन आपके पास ज्यादा देर तक टिकेगा नहीं, बल्कि खर्च हो जाएगा। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। किसी यात्रा पर जाना संभव हो सकता है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आप अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से समझाने में सफल हो सकते हैं। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल: आज व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावनाएं हैं। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना