लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 02 October 2021: सिद्ध योग में इन चार राशियों को होगा जमकर फायदा, हर कार्य होंगे सफल

By रुस्तम राणा | Updated: October 2, 2021 07:21 IST

Aaj Ka Rashifal 02 October 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App
ठळक मुद्देआज मिलेगी कामयाबी होना पड़ेगा निराश, पढ़ें अपना भाग्यफलराशिफल के अनुसार चार राशियों के लिए बेहद अनुकूल है आज का दिन

मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत कर रहा है। किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी। 

वृषभ: आज घर पर कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कर सकते हैं। आपकी ऊर्जा में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहेगी। भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। आप अपने छोटे-भाई बहनों की मदद कर सकते हैं।  

मिथुन: आज धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आप अपनी संवाद शैली के माध्यम से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। 

कर्क: आज शेयर बाजार में निवेश करना शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आप एकाग्र मन से अपना कार्य संपन्न करेंगे। वैवाहिक जीवन में भी आपको सुखद परिणाम प्राप्त हो सकता है। 

सिंह: आज आप किसी से उलझ सकते हैं। हालांकि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कन्या: अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है। दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। यदि आपने किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है।

तुला: कामकाज को लेकर सामान्य परिणाम मिलेंगे। लेकिन आज आप अपनी मेहनत से अपने सीनियर्स का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक: किसी मित्र के सहयोग से आपका महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। किस्मत के सितारे आज बुलंद हैं। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। दिन में आज आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा।

धनु: आज का दिन अपने परिणाम से आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। राजनीति जैसे विषयों में आप अधिक रुचि लेंगे। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे।

मकर: व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिखाई दे रही हैं। आशानुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर सकते हैं।

कुंभ: आज आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। वे आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको उनकी चाल से थोड़ा सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, किंतु सेहत में धन खर्च होने की संभावना है।

मीन: प्रेम संबंधों आज मिठास आएगी। प्रियतम से शानदार मुलाकात हो सकती है। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का किसी पशोपेश में रहेगा। मन में यह दुविधा आगे की पढ़ाई को लेकर रहेगी।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना