लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 02 November 2025: आज कामयाबी का स्वाद चखेंगे ये 4 राशि के लोग, निराशा होगी दूर

By रुस्तम राणा | Updated: November 2, 2025 07:05 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 02 November 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज भावुकता को अपने ऊपर अधिक हावी नहीं होने दें। आर्थिक क्षेत्र में कुछ चुनौती आ सकती है हालांकि जल्द ही हालात बदलेंगे। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज धनलाभ का योग बन रहा है। इससे मन प्रसन्न होगा। अच्छा भोजन मिल सकता है। संतान की नौकरी या विवाह के लिए चिंतित हैं, तो इस संबंध में अच्छा समाचार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज घर और बाहर दोनों जगहों पर सहयोगी वातावरण मिलेगा। पैसों को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। कार्यस्थल पर आपके लिए प्रशंसा का दिन है। आलस से बचने की जरूरत है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज नए कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। वाणी पर जरूर संय रखें नहीं तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल: आज दिन शुभ रहने वाला है। संतान से भी धन लाभ के योग हैं। बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा। पैसे या संपत्ति निवेश की योजना को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल: आज आलस्य आप पर छाया रह सकता है। काम में उर्जा और मन नहीं लगा सकेंगे। इससे नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। धन का अधिक खर्च होगा। 

तुला दैनिक राशिफल: अगर लंबे समय से बीमार चल रहे हैं तो आज परिस्थिति के संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे। आर्थिक रूप से लाभ और यश की संभावना है। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज अधूरे कार्य जरूर पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। जल्दबाजी में काम करना आपके ठीक नहीं होगा, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। 

धनु दैनिक राशिफल: आज मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आज घर के लिए कुछ महत्वपूर्ण चीज की खरीदारी कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल: आज अमोद-प्रमोद और मनोरंजन में समय बीतेगा। व्यक्तिगत रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। दिन के उतर्राध में वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव से परेशानी बढ़ सकती है। धैर्य से काम लें। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज कार्यस्थल पर विवाद की आशंका है। नुकसान हो सकता है। सीनियर अधिकारियों से विवाद में नहीं उलझे। मन को शांत रखने की जरूरत है और वाणी पर भी संयम बरतें। बाद में अच्छा समय आएगा और परेशानियां दूर होंगी।

मीन दैनिक राशिफल: आज धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। अपने काम और मेहनत को लेकर कोताही नहीं बरतें और अच्छे समय का इंतजार करें। स्त्री का स्नेह और सहयोग मिलेगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना