लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 01 October 2025: आज महानवमी पर इन 7 राशियों के लिए बड़ा मौका, कई क्षेत्रों में होगा लाभ

By रुस्तम राणा | Updated: October 1, 2025 05:27 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 01 October 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज घर या रिश्तेदारों में किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति के मजबूत रहने की संभावना है।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज दिन की शुरूआत अच्छी होगी। ध्यान से वाहन चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वरना चोटिल हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आशानुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल: आज यात्रा के दौरान थकान महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

सिंह दैनिक राशिफल: आज संतान पक्ष की ओर से प्रेम मिलेगा। संतान के द्वारा कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव रिलेशन मजबूत होगा।  

कन्या दैनिक राशिफल: आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। आपकी चल अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। नया वाहन या घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। 

तुला दैनिक राशिफल: आज आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। संभव है कि किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आपकी आमदनी बढ़ सकती है, जिससे आपका आर्थिक पक्ष और भी मजबूत होगा। हालांकि इसके विपरीत खर्चो में भी बढ़ोतरी होगी। आपकी संवाद शैली से लोग प्रभावित होंगे।

धनु दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करेंगे और व्यक्तिगत जीवन में सुख-शांति का अहसास होगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। कार्य-व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। 

मकर दैनिक राशिफल: आज आर्थिक लेनदेन को लेकर सावधान रहें और उन गलतियों को न दोहराएं, जिससे आपको नुकसान हो। आज संभव हो तो किसी को उधार देने से बचें। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज धनलाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। आज आपका सोशल दायरा भी बढ़ेगा। निजी कार्य संपन्न होंगे। 

मीन दैनिक राशिफल: आज बॉस आपकी कार्यक्षमता से प्रसन्न होगा। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती है। घर में खुशियां आएंगी।  

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना