लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 01 October 2021: आज बन रहा है शिव योग, इन 5 राशि वालों को मिलेगा धन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2021 15:05 IST

Aaj Ka Rashifal 01 October 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: समय का चक्र आपके अनुकूल है। आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। आपकी चल अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। नया वाहन या घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। अगर माता जी से रिश्ते खराब चले आ रहे थे तो आज रिश्तों में सुधार हो सकता है। 

वृषभ: आज आप ऊर्जावान नजर आएंगे। आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। संभव है कि किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना बात आगे बढ़ सकती है। 

मिथुन: आज पारिवारिक जीवन का सुखद आनंद लेंगे। आपकी आमदनी बढ़ सकती है, जिससे आपका आर्थिक पक्ष और भी मजबूत होगा। हालांकि इसके विपरीत खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। आपकी संवादशैली से लोग प्रभावित होंगे।

कर्क: आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षक नजर आएगा। आज कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करेंगे और व्यक्तिगत जीवन में सुख-शांति का अहसास होगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। कार्य-व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। 

सिंह: आज आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेनदेन को लेकर सावधान रहें और उन गलतियों को न दोहराएं, जिससे आपको नुकसान हो। आज संभव हो तो किसी को उधार देने से बचें। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।

कन्या: आज का दिन आपके अनुकूल नजर आ रहा है। धनलाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। आज आपका सोशल दायरा भी बढ़ेगा। निजी कार्य संपन्न होंगे। वहीं लंबित सरकारी कामकाज पूर्ण हो सकते हैं।

तुला: ऑफिस में आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर छा सकते हैं। बॉस आपकी कार्यक्षमता से प्रसन्न होगा। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती है। घर में खुशियां आएंगी। कोई मेहमान घर आ सकता है।

वृश्चिक: आज भाग्य का साथ पाकर आप कोई कामयाबी को हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को गुरुओं का आशीर्वाद मिलेगा। घर या रिश्तेदारों में किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति के मजबूत रहने की संभावना है।

धनु: आज अचानक से कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। दिन की शुरूआत अच्छी होगी। ध्यान से वाहन चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वरना चोटिल हो सकते हैं।

मकर: व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिखाई दे रही हैं। आशानुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर सकते हैं।

कुंभ: आज सेहत नाजुक रह सकती है। इसलिए ध्यान देना होगा। यात्रा के दौरान थकान महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

मीन: आज विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि होगी। पाठ्यक्रम के अलावा व्यावाहारिक ज्ञान को सीखने को मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से प्रेम मिलेगा। संतान के द्वारा कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव रिलेशन मजबूत होगा।  

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना