लाइव न्यूज़ :

3 अगस्त, 2019 का पंचांग: आज कितने बजे से है राहु काल और क्या है शुभ मुहूर्त, पढ़िए आज का पंचांग और कैलेंडर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2019 07:26 IST

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) 12.00 बजे से 12.54 PM तक रहेगा। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.40 बजे से 3.34 तक होगा।

Open in App

आज 3 अगस्त, 2019 (शनिवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल सुबह 9.07 बजे से शुरू होगा और  10.47 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य 3.34 बजे तक पुष्य नक्षत्र में हैं। इसके बाद यह आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सावन मास के शुक्ल पक्ष की यह तृतीया तिथि है जो रात 10.06 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये पूरब दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) 12.00 बजे से 12.54 PM तक रहेगा। नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 5.47 और सूर्यस्त शाम 7.07 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.40 बजे से 3.34 तक होगा। वही, अमृत काल रात 10.25 बजे से 11.50 तक होगा।

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर9.14 AM से 10.54 AM
पटना8.38 AM से 10.17 AM
लखनऊ8.53 AM से 10.33 AM
नई दिल्ली9.07 AM  से 10.47 AM
मुंबई9.32 AM से 11.08 AM
उज्जैन9.17 AM से 10.55 AM
कोलकाता8.27 AM से 10.05 AM

आज हरियाली तीज का त्योहार

आज हरियाली तीज का भी त्योहार है। हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करती हैं।  महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के साथ-साथ घर और परिवार में खुशहाली की कामना करती हैं। महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और झूला झूलती है। हरियाली तीज के दिन आज पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और यह रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

टॅग्स :आज का पंचांगज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स