लाइव न्यूज़ :

शिव ने बताए थे देवी पार्वती को सुखी जीवन के ये 5 बड़े रहस्य

By गुलनीत कौर | Updated: June 19, 2018 10:32 IST

भगवान शिव माता पार्वती से कहते हैं कि मनुष्य अपने जीवन में 3 तरीके से पाप करता है और ये तीनों शास्त्रों के अनुसार 'महापाप' कहलाते हैं।

Open in App

पौराणिक कथा के अनुसार माता पावर्ती को भगवान शिव की पहली पत्नी देवी सती का ही दूसरा अवतार माना गया है। उन्होंने कठोर तपस्या करके भगवान शिव को वरदान हेतु पति रूप में पाया था। हिन्दू धर्म में सुहागिनें माता पार्वते और भगवान शिव की एक साथ पूजा करती हैं, ताकि उनका वैवाहिक जीवन सुखी-सुखी ग्गुजर सके। धार्मिक ग्रंथों में भगवान शिव तथा माता पार्वती द्वारा सफल जीवन जीने और सुखी रहने के रहस्य बताए गए हैं। इन्हीं कथाओं में से एक है जब भगवान शिव ने देवी पार्वती को जीवन से जुड़े कुल 5 रहस्य बताए थे। आइए आपको भी बताते हैं:

1. सबसे बड़ी अच्छाई

भगवान शिव ने देवी पार्वती को बताया कि इस संसार में सबसे बड़ी अच्छाई 'सत्य' है। इसलिए मनुष्य को हमेशा सच ही बोलना चाहिए। यह संसार सत्य की नींव पर ही आधारित है और इसी से सुखी जीवन पाया जा सकता है।

2. सबसे बड़ी बुराई

जिस प्रकार सत्य सबसे बड़ी अच्छाई है, उसी प्रकार भगवान शिव बताते हैं कि 'झूठ' इस संसार की सबसे बड़ी बुराई है। एक झूठ वर्षों से बने रिश्तों को बिगाड़ सकता है। एक झूठ संसार में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ता है। यह झूठ सब तहस-नहस कर सकता है। इसलिए मनुष्य को हमेशा झूठ बोलने से बचना चाहिए।

3. यह ना समझें कि कोई नहीं देख रहा है

कई बार मनुष्य झूठ बोल देता है, सच छिपाता है, गलतियां करता है। उसे लगता है कि ऐसा करते हुए उसे कोई भी नहीं देख रहा है। लेकिन भगवान शिव ने माता पार्वती से कहा कि मनुष्य की हर भूल का साक्षी वह खुद होता है। वह गलतियां करते समय यह भूल जाता है कि वह किसी और की नहीं, बल्कि अपनी आत्मा की नजरों में ही गिर रहा है।

सिर्फ सती और पार्वती ही नहीं यह देवी भी थीं भगवान शिव की पत्नी

4. मनुष्य जीवन के 3 पाप

भगवान शिव माता पार्वती से कहते हैं कि मनुष्य अपने जीवन में 3 तरीके से पाप करता है- पहला अपने दिमाग के माध्यम से, दूसरा बातों के माध्यम से और तीसरा पाप वह अपने पार्यों से करता है। और ये सभी पाप भगवान शिव की दृष्टि में 'महापाप' कहलाते हैं। शास्त्रों में इन्हें वर्जित बताया गया है। और इन्हें करने वाला सारी जिंदगी दुःख को भोगता है। 

5. अध्यात्म ही है सफलता का मार्ग

भगवान शिव कहते हैं कि मनुष्य एक लालची प्राणी है। वह हमेशा सुखों के पीछे भागता है लेकिन वह इस बात से वंचित है कि सुख को पाने का एह ही माध्याम है और वह है 'अध्यात्म'। ईश्वर और अपनी अंतरात्मा से जुड़ा हर इंसान सुख को पा सकता है। धन, दौलत, प्रेम, इत्यादि चीजों के पीछे भागने वाला इंसान कभी सुखी नहीं रह सकता है।

टॅग्स :भगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य