26 जुलाई राशिफलः इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, बन रहे हैं शुभ योग, जानें अपना राशिफल

By गुणातीत ओझा | Published: July 26, 2020 06:16 AM2020-07-26T06:16:34+5:302020-07-26T06:16:34+5:30

26 July 2020 Horoscope Today Sunday: हम आपको बता रहे हैं आज 26 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (26 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कैसा रहेगा बिजनेस।

26 july 2020 rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi | 26 जुलाई राशिफलः इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, बन रहे हैं शुभ योग, जानें अपना राशिफल

जानें आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आज आपका दिन मनमुताबिक होगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): भाग्य आपके साथ है, कारोबार को बढ़ाने के नए विचार आपके दिमाग में आएंगे। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। आपका मन कई तरह की चिंताओं से ग्रस्त होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): आज का दिन अच्छा रहेगा। आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में नई सफलता मिल सकती है। विवाद में न फंसे, क्रोध करने से आपका ही नुकसान होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध में और मधुरता आएगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): आज आपके कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित भी हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। सेहत अच्छा रहेगा। अपने आसपास के वातावरण के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): आज आपके लिए दिन शानदार रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज कहीं रुका हुए धन की प्राप्ति होगी। राजकीय कार्यों में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा।  आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कुछ कठिन फैसलों के बारे में विचार करने का दिन है। व्‍यापारिक स्थिति में कुछ न कुछ पहले से बेहतर होगा। जरूरी फैसलों को आज टाल दें। पूंजी निवेश अभी न करें। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी। सेहत बेहतर बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। व्यवसाय में तरक्की होगी। आज आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें और विवादों से बचे। क्रोध न करें। प्रेम जीवन में बहुत अच्छी स्थिति है। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आज सकारात्मक रवैया रखें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कुछ अनायास चीजों को लेकर भी मन परेशान रहेगा। आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। किसी खास काम में आपको भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): आज आपका दिन शानदार रहेगा। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। विरोधी पस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज का दिन शुभ रहेगा। किसी काम के लिए नई योजना बना सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। इनकम के जरिए बढ़ेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जाएंगे। आज आप की मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। व्यवसाय में निवेश के लिए कुछ और समय प्रतीक्षा करना बेहतर होगा। विवाहित जोड़े आज मनोहर दिन की अपेक्षा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आज किस्मत आपके साथ होगी। मेहनत का फल मिलने वाला है। आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए।  प्रेम जीवन में निराशा हो सकती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Web Title: 26 july 2020 rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे