लाइव न्यूज़ :

साल 2019 में कौन होगा धनवान, किसका करियर छुएगा सफलता की ऊंचाई, जानें राशि अनुसार

By गुलनीत कौर | Updated: December 31, 2018 12:06 IST

नया साल हमारे लिए कैसे अवसर लाएगा? क्या आर्थिक संकट दूर हगा? क्या करियर में सफलता मिलेगी? कैसी होगी लव लाइफ? यहां जानें राशि अनुसार

Open in App

नववर्ष 2019 आरम्भ होने में कुछ ही पल रह गए हैं। सभी के मन में एक सवाल जरूर होगा कि यह नया साल कैसा होगा? नया साल हमारे लिए कैसे अवसर लाएगा? क्या इस साल आर्थिक संकट दूर हगा? क्या करियर में कुछ अच्छा कर पाएंगे? क्या हमें नया पार्टनर मिलेगा? क्या शादी होगी? या फिर शादीशुदा हैं तो लाइफ कैसे होगी? आपके सभी सवालों का जवाब ज्योतिषाचार्य मृगांक शर्मा की साल 2019 के लिए की गई भविष्यवाणी में है। आगे जानिए राशि अनुसार:

मेष राशि

नए साल में आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। साल के शुरुआत में तनाव हो सकता है परंतु बाद में परिस्थितियां नियत्रण में आ जाएंगी। करियर में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। मेहनत करते रहेंगे तो पदोन्नति की संभावना है। बिज़नेस करते हैं तो साल की शुरुआत से ही जमकर मेहनत करेंगे, बड़े आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परंतु साथ ही ख़र्चों में भी वृद्धि होगी। यदि इस पर कंट्रोल नहीं किया गया तो आर्थिक संकट हो सकता है। आपकी लव लाइफ में कोई ख़ास बदलाव नहीं आएगा।

शुभ महीने: फरवरी, जून और दिसंबर 

शुभ रंग: सफेद, पीला, गुलाबी

उपाय: प्रति मंगलवार, शनिवार हनुमान उपासना करें

वृषभ राशि

नववत्श में सेहत पर ध्यान दें, आपको कोई दीर्घकालिक रोग हो सकता है। वर्ष के शुरुआती दौर में करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। साल के मध्य के बाद आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आमदनी के नए मौके मिल सकते हैं। यही समय है जब आपकी लव लाइफ में भी सुधाए आएगा। सिंगल हैं तो आपको साथी मिल सकता है।

शुभ महीने: मार्च जुलाई और सितंबर 

शुभ रंग: हरा तथा फिरोज़ी

उपाय: जब समय मिले सुन्दरकाण्ड का पाठ करें

मिथुन राशि

नए साल में स्वास्थ्य को लेकर खास बदलाव नहीं आएगा। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। यह साल आपके करियर के लिए सामान्य रहने का संकेत दे रहा है। व्यापार में आगे बढ़ने के लिए नए-नए विचारों का सृजन करते रहें, कामयाबी आपके कदम चूमेगी। इस वर्ष आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। धन संचित करने में आप सफल रहेंगे। साथी से भी सपोर्ट मिलेगा।

शुभ महीने: जनवरी जून और दिसंबर 

शुभ रंग: हरा तथा चमकीला सफेद

उपाय: भगवान श्री राम के नाम का जाप करें

यह भी पढ़ें: नए साल में घर बैठे इस तरह पति के साथ मनाएं रोमांटिक नयू ईयर

कर्क राशि

करियर के लिए यह साल आपके लिए शानदार रहने वाला है। लेकिन स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए पदोन्नति की संभावना है। व्यवसाय में भी शुभ समाचार मिल सकता है। संभव है कि मार्च महीने के बाद आप कोई नया व्यवसाय कर सकते हैं। इस वर्ष धन लााभ के कई योग बन रहे हैं। आमदनी के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेकिन दामपत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा।

शुभ महीने: अप्रैल और सितंबर

शुभ रंग: लाल तथा सफ़ेद 

उपाय: भगवान शिव की उपासना से सभी काम बनेंगे

सिंह राशि

साल 2019 में सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। साल के शुरुआत में आपको शारीरिक थकान एवं ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है लेकिन फरवरी के बाद स्वास्थ्य में लाभ मिल सकेगा। करियर में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। नौकरी बदलने की संभावना है। इस साल आर्थिक पक्ष में आपको छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी-मार्च और अप्रैल में धन हानि हो सकती है। इसलिए सतर्क बने रहें। ग़लतफ़हमी के कारण लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।

शुभ महीने: मई अगस्त और दिसंबर 

शुभ रंग: केसरिया, पीला, सुनहरा   

उपाय: प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करें

कन्या राशि

इस वर्ष स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। करियर में भी आपको मिलजुले परिणाम मिलेंगे। हालांकि कई मौक़े आएंगे जब आपको सफलता हाथ लगेगी लेकिन साथ ही कई दफा आपको निराश भी होना पड़ सकता है। इस साल आर्थिक पक्ष सामान्य से बेहतर रहेगा। शुरुआती महीनों में विभिन्न स्रोतों से आमदनी प्राप्त होगी। यह साल आपके प्रेम जीवन के लिए भी मिलाजुला रहेगा।

शुभ महीने: मार्च और जुलाई 

शुभ रंग: जामुनी तथा मैजेंटा

उपाय: गणपति उपासना से जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह साल धमाकेदार होने वाला है। पुरानी बीमारियों से आपको छुटकारा मिलेगा। करियर बहुत ही बढ़िया परिणाम देने वाला साबित होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा परंतु सभी पर अधिक भरोसा ना करें। आर्थिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। इस वर्ष किसी के साथ नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। पार्टनर के साथ लंबे ट्रिप पर भी जा सकते हैं। साल के मध्य में कोई बड़ी ख़ुशी दस्तक दे सकती है।

शुभ महीने: अप्रैल जुलाई और नवंबर 

शुभ रंग: सी ग्रीन और नेवी ब्लू 

उपाय: लक्ष्मी-नारायण की उपासना करते रहें

यह भी पढ़ें: नए साल में सेहत और खुशी पाना है आपका लक्ष्य तो छोड़ दें ये 7 बुरी आदतें

वृश्चिक राशि

इस साल आपकी सेहत में गिरावट आएगी। इसलिए सतर्क रहें। किसी प्रकार की भी लापरवाही न बरतें। करियर में आपको बढ़िया परिणाम मिल सकते हैं। कई सुनहरे अवसर आएंगे। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू कॉल आने की भी संभावना है। विदेश जाने की भी संभावनाएं हैं। आर्थिक पक्ष में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए यह साल उत्तम रहेगा।

शुभ महीने: फरवरी और अगस्त 

शुभ रंग: पीला और गुलाबी  

उपाय: भगवान हनुमान की प्रतिदिन उपासना करें

धनु राशि

साल के शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है किन्तु बाद में परिस्थितयां नियंत्रण में आ जाएंगी। करियर में मिलेजुले परिणाम हासिल होंगे। बिना मेहनत के कुछ भी नहीं मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। विभिन्न स्रोतों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। इस साल व्यापार में अधिक मुनाफ़ा होगा। प्रेम जीवन में गंभीर माहौल रहेगा। साथी के साथ विवाद करने से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

शुभ महीने: अप्रैल और सितंबर 

शुभ रंग: हरा और लाल 

उपाय: प्रतिदिन श्री रामचरितमानस  का पाठ करें

मकर राशि

सेहत के लिहाज से यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक जीवन मिलाजुला रहेगा। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन साथ में आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन अथवा आपको कंपनी की ओर से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। आपका प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा।

शुभ महीने: फरवरी और जुलाई

शुभ रंग: आसमानी

उपाय: हर तीन महीने में शिव रूद्राभिषेक कराते रहें

यह भी पढ़ें: दीपिका से कंगना तक, इन साड़ी लुक ने साल 2018 में जीता लोगों का दिल

कुम्भ राशि

इस साल स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर के क्षेत्र में भी आपको ऊँचाई मिलेगी। ऑफिस में सब आपकी बात सुनेंगे। आपके निर्णय को सराहा जाएगा। इस साल आर्थिक जीवन भी शानदार रहेगा। विभिन्न स्रोतों से आपके पास धन आएगा। इस वर्ष आपका प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि सिंगल हिं तो आपको पार्टनर मिल सकता है। शादी के भी योग हैं।

शुभ महीने: मार्च  और दिसंबर

शुभ रंग: आसमानी और जामुनी

उपाय: रोजाना दिल से भगवान हनुमान की उपासना करें

मीन राशि

नए साल में आपकी सेहत में कई उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना होगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लें। मानसिक तनाव से दूर रहें। इस साल आपका करियर आपको खुशियाँ देगा। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई पहचान मिलेगी। आपकी छवि एक परिश्रमी, मेहनती और ईमानदार कर्मी के रूप में होगी। इस साल सोच समझकर धन खर्च करें। आपको धन हानि भी हो सकती है। प्रियतम के साथ अनबन हो सकती है।

शुभ महीने: जनवरी और जुलाई 

शुभ रंग: पीला और हरा  

उपाय: श्री विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रन्यू ईयरज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स