दीपिका से कंगना तक, इन साड़ी लुक ने साल 2018 में जीता लोगों का दिल

By गुलनीत कौर | Published: December 29, 2018 02:20 PM2018-12-29T14:20:55+5:302018-12-29T14:20:55+5:30

कंगन रानौत को हम साल 2018 की साड़ी क्वीन कह सकते हैं। कंगना ने एक के बाद एक स्टाइलिश साड़ियां पहनी हैं।

Year Ender 2018: From Deepika Padukone to Kangan Ranaut, top Saree looks that stole many hearts | दीपिका से कंगना तक, इन साड़ी लुक ने साल 2018 में जीता लोगों का दिल

दीपिका से कंगना तक, इन साड़ी लुक ने साल 2018 में जीता लोगों का दिल

साल 2017 दिसंबर में अनुष्का शर्मा ने अपनी वेडिंग रिसेप्शन में लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। बस उसी के बाद से अचानक ही बनारसी साड़ियां फेमस हो गईं। 2018 के पूरे साल में बनारसी साड़ियां फेमस साड़ियों की लिस्ट में टॉप पर रहीं। लेकिन बनारसी के अलावा बॉलीवुड सिलेब्रिटीज द्वारा साड़ी के और भी कई लुक्स को फेमस किया गया। आइए एक नजर डालते हैं इस साल की सबसे फेमस साड़ी लुक्स पर।

1) दीपिका पादुकोण

दीपिका से ही शुरुआत करते हैं। साल 2018 में दीपिका ने अनगिनत बार साड़ी पहनकर लोगों का दिल जीता। इस तस्वीर में आप दीपिका को फर वाली साड़ी पहने देख हैं। दीपिका का यह साड़ी स्टाइल काफी फेमस हुआ था।

इसके अलावा दीपिका ने अपनी दो वेडिंग रिसेप्शन में साड़ी ही पहनी थी। बंगलौर रिसेप्शन में सिल्क और मुंबई रिसेप्शन दीपिका ने हैवी लुक की आइवरी रंग की साड़ी पहनी थी।

2) अनुष्का शर्मा

अपनी वेडिंग रिसेप्शन से बनारसी साड़ियों को फेमस बनाने वाली बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा आजकल जिस भी फंक्शन में दिखती हैं, उन्हें साड़ी लुक में ही देखा गया है। इसके अलावा करवा चौथ और दिवाली पर भी अनुष्का ने साड़ी पहनी थी। हाल ही में उन्हें प्रियंका चोपड़ा की रिसेप्शन में सीक्वेंस वर्क की साड़ी पहने देखा गया। तो क्या अब अनुष्का सीक्वेंस वर्क की साड़ी को फेमस करेंगी?

3) कंगना रनौत

जल्द ही मणिकर्णिका फिल्म से लोगों के दिलों पर राज करने की तैयारी कर रही कंगना रनौत को हम साल 2018 की साड़ी क्वीन कह सकते हैं। कंगना ने एक के बाद एक स्टाइलिश साड़ियां पहनी हैं। बनारसी हो या शिफोन या फिर सिल्क, हर साड़ी में कंगना बेहद खूबसूरत लगी हैं। आप भी देखें के टॉप साड़ी लुक्स:

Web Title: Year Ender 2018: From Deepika Padukone to Kangan Ranaut, top Saree looks that stole many hearts

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे