लाइव न्यूज़ :

14 April Rashifal: मंगलवार का दिन इस एक राशि के लिए होगा खास, होगा आर्थिक लाभ-पढ़िए अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2020 06:14 IST

तुला राशि वालों का आज साहस भरा कार्य हाथ में लेने के लिए शुभ दिन है।

Open in App
ठळक मुद्देमकर राशि वाले आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे।कुंभ राशि वाले आज नए कार्य या आयोजन हाथ में ले सकेंगे।

मेष राशि

आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। 

वृषभ राशि

अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना होने से प्रवास न करें।

मिथुन राशि

मौज- मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन मित्र मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने- फिरने जाने का आयोजन होगा। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। 

कर्क राशि

आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों को आफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग औऱ ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। 

सिंह राशि

आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मिलन मुलाकात होगा।

कन्या राशि

आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा।

तुला राशि

वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का होने से साहस और कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूँजी निवेश आपको लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई- बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल- मिलाप रहेगा। 

वृश्चिक राशि

आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की सलाह हैं। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। 

धनु राशि

आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना देखते हैं। सपरिवार माँगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा की संभावना है। 

मकर राशि

आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा- पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे- सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुँचने की संभावना है। 

कुंभ राशि

नए कार्य या आयोजन हाथ में ले सकेंगे। नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। 

मीन राशि

आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को द्विगुणित करेंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स