लाइव न्यूज़ :

12 अक्टूबर राशिफलः जानें सोमवार के दिन क्या रहेगा आपके लिए खास, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: October 11, 2020 19:24 IST

Open in App

मेष : आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। परिजनों का सानिध्य मिलेगा साथ ही उनसे जरूरी मसलों पर अच्छी सलाह भी मिलेगी। व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन रोज की तुलना में बहुत अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। वृषभ : आज आपका दिन समान्य रहेगा। अगर आपके रिश्ते की बात चल रही है तो तनाव लेने से बचें। व्यापार में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारियों के प्रति गम्भीरता का अभाव रहेगा। खानपान में को लेकर सजग रहें, इससे आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई काम न करें न ही कोई निर्णय लें। मिथुन : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप कुछ अच्छे निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। घर में अनुशासन का माहौल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

कर्क : आज आपको संयम बरतना होगा। कार्यों में सफलता न मिलने से मन में चिड़चिड़ाहट रहेगी। घर में वाद विवाद से बचें। गलत कामों की तरफ आकर्षित होंगे, इससे बचने की जरूरत है। सन्तान की पढ़ाई की चिन्ता रहेगी। दूरदर्शिता की कमी के कारण अवसर चूक सकते हैं।

सिंह : आज आप खुश रहेंगे और घर का माहौल भी ठीक रहने वाला है। परिवार की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। करियर को लेकर बड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। कोई मंहगी वस्तु की खरीदी कर सकते हैं। नयी तकनीक के प्रति आकर्षित रहेंगे।

कन्या : जॉब में काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक उन्नति से मन प्रसन्न होगा। स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। आप अपने वर्चस्व को लेकर परेशान रहेंगे। बोलचाल का तरीका अच्छा रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा।

तुला : धन का व्यय हो सकता है। घर में मेहमान आ सकते हैं। व्यापार में धीमापन रहेगा। प्रियजन से नाराजगी दूर होगी। सोच-समझकर ही धन का निवेश करें। अनावश्यक यात्राओं से बचें। पुराने मित्रों से आज मिलना हो सकता है।

वृश्चिक : प्रेम सम्बन्धों में धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। सरकारी नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आकस्मिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। विवाह को लेकर निर्णय आज न लें। तनाव के कारण सिरदर्द हो सकता है।

धनु : परिस्थितियों को अपनी योग्यता से अनुकूल कर लेंगे। कारोबार में बड़ा जोखिम उठाने का विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को आज पूरा करने का प्रयास करेंगे।

मकर : ऑफिस के इंटीरियर में कुछ परिवर्तन करा सकते हैं। बच्चों की शैक्षिक सफलता से प्रसन्न रहेंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। लेकिन किसी निर्णय को लेकर कन्फ़्यूजन की स्थिति निर्मित होगी। मशीन और यान्त्रिकी संबंधी व्यवसाय में गति आयेगी।

कुम्भ : परिवार का सहयोग न मिलने से अकेलापन सा महसूस होगा। मन में काल्पनिक विचारों का द्वंद रहेगा। आपकी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। शुगर और रक्तचाप जैसे रोग घेर सकते हैं। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मीन : अनुभवी व्यक्तियों के साथ विचार-विमर्श करने का लाभ मिलेगा। जॉब में आपके ऊपर अतिरिक्त दबाव आ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। गलत संगत से दूर रहें। अचानक से बड़ा निवेश करने की जल्दबाज़ी न करें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स