लाइव न्यूज़ :

06 मई राशिफल: नृसिंह जयंती आज, जानें कैसा बीतेगा आज आपका दिन, किन पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा-पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2020 06:25 IST

कर्क राशि के लोगों को शारीरिक- मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति निर्मित होगी।

Open in App
ठळक मुद्देतुला राशि के लोगों की रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी।कन्या राशि के लोग परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा।

मेष राशि

सुखमय दांपत्यजीवन के साथ-साथ बाहर घूमने- फिरने और मनभावन भोजन मिलने का योग है। आयात निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को धंधा में लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। 

वृषभ राशि

निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार मिलेंगे। बीमारी में राहत महसूस होगी। 

मिथुन राशि

आज संतानों और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरे न उतरना हित में रहेगा। आत्म सम्मान को ठेस पहुँचेगी तथा स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। 

कर्क राशि

शारीरिक- मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति निर्मित होगी। स्त्री पात्र के साथ मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःख अनुभव करेंगे। 

सिंह राशि

कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा, जिससे अब प्रसन्नता अनुभव करेंगे। भाई- बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। 

कन्या राशि

परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है। 

तुला राशि

आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों तथा परिवारजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सुंदर भोजन वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। 

वृश्चिक राशि

मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे। दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से संभलकर रहिएगा। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, इसलिए झगडे से दूर रहें। 

धनु राशि

आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन है। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएँगे। प्रेम कि सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करनेवालों के लिए विवाह योग हैं। 

मकर राशि

आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। 

कुंभ राशि

आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएँगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय होगा।

मीन राशि

अधिक परिश्रमवाले कार्य अभी टालिएगा। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभालिएगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना