World Kissing Day 2019: तस्वीरों में देखें किसिंग के 8 टाइप, बताते हैं पार्टनर के मन की बात

By गुलनीत कौर | Published: July 6, 2019 10:26 AM2019-07-06T10:26:08+5:302019-07-06T10:26:08+5:30

यदि पार्टनर से कान के ईयरलोब (कान का निचला हिस्सा, जहां ईयरिंग पहने जाते हैं) पर किस मिले तो समझ जाएं कि वे रोमांटिक हो रहे हैं। इस किस से वे पूरी भावनाओं के साथ आपके करीब आने की कोशिश में हैं।

World Kissing Day 2019: Happy Kiss Day 2019, how to kiss, 8 types of romantic kisses reveal secrets of relationship | World Kissing Day 2019: तस्वीरों में देखें किसिंग के 8 टाइप, बताते हैं पार्टनर के मन की बात

Deepika Ranveer Kiss

आज यानी 6 जुलाई को विश्व किस डे यानी World Kissing Day 2019 है। यह हर साल इसी तारीख को मनाया जाता है। यूं तो हर साल फरवरी के महीने में मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे में आने वाला किस डे ज्यादा पॉपुलर है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जुलाई के महीने में आने वाला यह किसिंग डे भी लोगों के बीच प्रचलित है। तो आज किस डे के मौके पर हम आपको 8 तरह की रोमांटिक किस के बारे में बताएंगे। 

ये 8 अलग तरीके किस के अनुभव को रोमांटिक बनाते हैं। रिलेशनशिप में वैरायटी लाते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो किसिंग का यह हर तरीका पार्टनर के मन की बात भी जाहिर करता है। किस एक से अधिक प्रकार की होती हैं और हर किस साथी के मन की बात कह जाती हैं। किस करते समय पार्टनर क्या सोच रहा है, आपके बारे में कैसा फील करता है, उसके मन में क्या है, आइए डिटेल में जानते हैं:

1) फॉरहेड किस

फॉरहेड यानी माथे पर की गई किस प्यार और केयर को दर्शाती है। इससे पता चलता है कि आपका साथी आपकी चिंता करता है और ऐसी किस के जरिए वह आपके तनाव को कम करने की कोशिश करता है।

2) हाथ पर किस

अगर किस हाथ पर की जाए तो इसका मतलब है कि पार्टनर आपको इज्जत दे रहा है। उसके मन में आपके लिए ढेर सारा प्यार है और उस प्यार को पहले स्टेज पर दर्शाने के लिए वह आपको इज्जत के साथ किस कर रहा है।

3) समूच किस

इस तरह की किस प्यार के जूनून को दर्शाती है। ऐसी किस में दोनों पार्टनर अपनी गहरी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। वे एक दूसरे के साथ कितने जुड़े हैं, उनमें प्यार को लेकर कितना जूनून सवार है, यह सब इस किस से बयां हो जाता है।

4) फ्रेंच किस

फ्रेंच किस भी कुछ तरह से समूच की तरह ही होती है। अंतर केवल इतना है कि फ्रेंच किस में लिप्स के साथ दोनों की जीभ भी संपर्क में आती है और यह समूच किस से अधिक जोशीली होती है। 

5) सिंगल लिप किस

इस तरह की किस में पार्टनर अपने लवर के एक लिप को किस या 'सक' करता है। ऊपर या नीचे किसी भी किस को वह इस तरह की किस के लिए चुन सकता है। इस तरह की किस से पता चलता है कि आप दोनों एक दुसरे में डूबे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: सेक्स में किसे है क्या पसंद बताता है जोडिएक साइन, जानिए यहां

6) ईयरलोब किस

यदि पार्टनर से कान के ईयरलोब (कान का निचला हिस्सा, जहां ईयरिंग पहने जाते हैं) पर किस मिले तो समझ जाएं कि वे रोमांटिक हो रहे हैं। इस किस से वे पूरी भावनाओं के साथ आपके करीब आने की कोशिश में हैं।

7) बटरफ्लाई किस

यह किस होठों से नहीं, आंखों की पलकों से की जाती है। जब दो लोग एक दूसरे के करीब आते हैं और उनकी पलकें आपस में मिलती हैं तो उसे बटरफ्लाई किस कहते हैं। यह बताता है कि ये दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। 

8) चीक किस

यह सबसे कॉमन मगर एक ऐसी किस है जो रिश्ते में बहुत जरूरी होती है। यह किस दोनों के भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है। होंठों पर किस करके लोग प्यार और जूनून दर्शाते हैं, मगर गालों पर की गई किस केयर को दर्शाती है।

Web Title: World Kissing Day 2019: Happy Kiss Day 2019, how to kiss, 8 types of romantic kisses reveal secrets of relationship

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे