सेक्स में किसे है क्या पसंद बताता है जोडिएक साइन, जानिए यहां

By गुलनीत कौर | Published: July 2, 2019 11:20 AM2019-07-02T11:20:49+5:302019-07-02T11:20:49+5:30

What people like in sex according to their zodiac sign | सेक्स में किसे है क्या पसंद बताता है जोडिएक साइन, जानिए यहां

सेक्स में किसे है क्या पसंद बताता है जोडिएक साइन, जानिए यहां

Highlightsमिथुन राशि वालों को एक्सपेरिमेंट पसंद हैंकन्या राशि वाले रोमंटिक मिजाज के होते हैंवृश्चिक राशि वाले सभी जोडिएक साइन में सबसे अधिक कामुक होते हैं

जोडिएक साइन यानी राशि चिह्न हमारी पसंद और नापसंद बताता है। हमारा असल स्वभाव कैसा है, हम में कैसे गुण-अवगुण है, यह उसकी भी सटीक जानकारी होने का दावा करता है। तो फिर क्यूं ना इन जोडिएक साइन की मदद से जानते हैं कि सेक्स में किस राशि चिह्न को क्या पसंद है। यह कपल्स को अपनी सेक्स लाइफ में सुधार लाने में मदद कर सकता है। आइए जानें यहां:

मेष राशि

इन्हें 'क्विक सेक्स' पसंद है। यानी फॉरप्ले ना हो तो ये अधिक खुश रहते हैं। ऐसा नहीं कि इन्हें पार्टनर को प्लेजर देने में दिक्कत होती है, ये लोग बस अपनी बेसब्री के चलते आख़िरी स्टेज पर पहुँचने को उत्सुक होते हैं।

वृषभ राशि

मेष राशि वालों से ठीक उलट वृषभ राशि वाले पूरा समय लेकर सेक्स को एन्जॉय करना पसंद करते हैं। जल्दबाजी इन्हें कतई नहीं पसंद। सेक्स सेशन की हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान देते हैं।

मिथुन राशि

इन्हें एक्सपेरिमेंट पसंद हैं। ये फ़्लर्टी मिजाज के हैं तो पार्टनर से उम्मीद करते हैं कि बिस्तर पर वह इनके साथ फ़्लर्ट करे। इनमें जोश भरे और सेक्स सेशन को पूरा एन्जॉय करे। नए एक्सपेरिमेंट के साथ सामने आए।

कर्क राशि

प्यार, केयर, इमोशन, सेक्स सेशन में इनके हिसाब से ये सब होना चाहिए। शुरुआत एक दूसरे को सहलाते हुए हो और अंत में एक दूसरे की आंखों में पूरा प्यार दिखना चाहिए। सेक्स के लिए ये तभी तैयार होते हैं जब इनकी अंदर से इच्छा हो।

सिंह राशि

जंगल का राजा जैसे अपनी प्रजा पर राज करता है, सेक्स सेशन में सिंह राशि वाले भी अपने पार्टनर को कंट्रोल करने में माहिर होते हैं। लेकिन अगर पार्टनर आगे बढ़कर उन्हें डोमिनेट करे तो इनके लिए इससे बढ़िया सेक्स सेशन नहीं हो सकता है।

कन्या राशि

ये लोग रोमंटिक मिजाज के होते हैं। पार्टनर से भी उम्मीद करते हैं कि वो पूरे रोमांटिक व्यवहार के साथ इनके साथ पेश है। सेक्स को लेकर इन्हें भी एक्सपेरिमेंट करना पसंद है।

तुला राशि

तुला राशि वाले क्विक सेक्स में विश्वास नहीं करते हैं। ये लोग ज्यादा से ज्यादा वक्त फॉरप्ले को देना पसंद करते हैं। पार्टनर को प्लेजर देना और उसकी ओर से भी इसी चीज की उम्मीद करते हैं। फॉरप्ले कम हो तो ये एन्जॉय नहीं कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें: Diabetes and Sex: यौन संबंध बनाते समय इन 5 बातों का विशेष ध्यान रखें डायबिटीज के मरीज

वृश्चिक राशि

सभी जोडिएक साइन की तुलना में वृश्चिक राशि के लोग सबसे अधिक कामुक होते हैं। इन्हें जूनून से भरा सेक्स सेशन पसंद है। इनकी सेक्स ड्राइव बहुत हाई होती है।

धनु राशि

धनु राशि को एक ऐसा सेक्स सेशन चाहिए जिसमें बिना किसी रुकावट के अलग अलग एक्टिविटीज हों। लेकिन अगर बीच में कोई पॉज आया तो इनका इंटरेस्ट टूट जाता है और ये बोर हो जाते हैं।

मकर राशि

वृश्चिक राशि वालों की तरह ही मकर राशि वालों की सेक्स ड्राइव भी ज्यादा होती है। इसलिए इन्हें एक ऐसा सेक्स सेशन पसंद आता है जिसमें इनकी इच्छा के अनुसार वह सब हो जो इन्हें खुश कर सके।

कुंभ राशि

सेक्स में इन्हें बातें करना पसंद है। जी हां, कुंभ राशि के जातकों को यदि उत्सुक करना हो तो सिर्फ टच और किस करने से काम नहीं बनता, इन्हें बातों से रिझाना पड़ता है। शब्दों का सही इस्तेमाल इनका इंटरेस्ट बनाए रहता है।

मीन राशि

अगर आपको पता है कि सेक्शुअल फैंटसीज क्या होती हैं तो आप अपने मीन राशि के पार्टनर को खुश रख सकते हैं। सबसे पहले तो इनकी सेक्शुअल फैंटसीज की लोई सीमा नहीं है और पार्टनर को अगर इनकी इच्छा समझ आ जाए तो ये सेक्स सेशन को खूब एन्जॉय करते हैं।

Web Title: What people like in sex according to their zodiac sign

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे