लड़कों की इस एक बात की दीवानी हो रही दुनिया भर की लड़कियां, शोध में हुआ खुलासा

By गुलनीत कौर | Published: November 16, 2018 09:44 AM2018-11-16T09:44:27+5:302018-11-16T09:44:27+5:30

इंटरनेशनल लेवल पर हुए इस शोध करीब 8500 लड़कियों को शामिल किया गया। उनसे उनके होने वाले पार्टनर या किस तरह का पार्टनर उन्हें चाहिए, इसपर कई सवाल किए गए। 

Women find bearded men more attractive than clean shaven guy, know why | लड़कों की इस एक बात की दीवानी हो रही दुनिया भर की लड़कियां, शोध में हुआ खुलासा

लड़कों की इस एक बात की दीवानी हो रही दुनिया भर की लड़कियां, शोध में हुआ खुलासा

तकरीबन हर बॉयफ्रेंड यह जानना चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड को उसमें क्या पसंद है? किन कारणों से वो उसकी ओर आकर्षित होती है? या वो ऐसा क्या करे कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी दूसरे लड़के की ओर आकर्षित ना हो जाए?

तो इसका जवाब एक शोध में सामने आया है। लड़कियों को लड़कों के बारे में सबसे अधिक क्या पसंद है, उनकी किन बातों पर वो फिदा हो जाती हैं और उनके पूरे लुक में से सबसे अधिक उन्हें क्या आकर्षित करता है, इसपर एक शोध किया गया है।

यह शोध जर्नल ऑफ एवोल्यूशनरी बायोलॉजी में प्रकाशित है जिसके मुताबिक लड़कियों को वे लड़के अधिक पसंद आते हैं जिनके चेहरे पर बाल होते हैं। यानी जिन्होंने अपनी दाढ़ी बढ़ा रखी हो। क्लीन शेव लुक वाले लड़के आजकल की लड़कियों की पहली पसंद नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: 'एक्स' के पास वापस जाना कैसे बन जाती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती, जानें कारण और कैसे रोकें खुद को

इंटरनेशनल लेवल पर हुए इस शोध करीब 8500 लड़कियों को शामिल किया गया। उनसे उनके होने वाले पार्टनर या किस तरह का पार्टनर उन्हें चाहिए, इसपर कई सवाल किए गए। 

शोध के दौरान लड़कियों को कुछ गुड लुकिंग लड़कों की तस्वीरें भी रखी गईं। सबसे पहले उन्हें क्लीन शेव लड़के की तस्वीर दिखाई गई। इसके बाद इसी लड़के की शेव करने के 10 दिन बाद की तस्वीर दिखाई गई। तब तक लड़के के चेहरे पर दाढ़ी के छोटे छोटे बाल आ चुके थे।

अंत में लड़कियों को लड़के की शेव करने के 4 हफ्ते बाद की तस्वीर दिखाई। इस समय तक उसकी दाढ़ी पूरी तरह आ चुकी थी। इसके बाद लड़कियों से पूछा गया कि तीनों तस्वीरों में से उन्हें लड़के की कौन सी तस्वीर सबसे अधिक पसंद आई। 

शोधकर्ताओं ने सभी लड़कियों के जवाब एकत्रित करने के बड़ा जब रिजल्ट तैयार किया तो वे खुद भी हैरान रह गए। एक बड़ी संख्या में लड़कियों ने उस तस्वीर को सिलेक्ट किया जो सबसे अंत में दिखाई गई थी और जिसमें लड़के का चेहरा दाढ़ी से भरा हुआ था। 

शोध के रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने लड़कियों की ऐसी चॉइस के पीछे का कारण भी बताया है। जिसके मुताबिक लड़कियों को रौबदार और डोमिनेट करने वाले लड़के अधिक पसंद आते हैं। और दाढ़ी के कारण लड़के इस इमेज को कैरी करने में अधिक सफल होते हैं।

साइंटिफिक तरीके से देखें तो चेहरे पर अधिक दाढ़ी का मतलब है लड़कों में अधिक टेस्टोस्टेरोन का होना। यह एक महत्वपूर्ण मेल सेक्स हॉर्मोन होता है। इस वजह से भी लड़कियां दाढ़ी वाले मर्दों की ओर अधिक आकर्षित होती हैं।

यह भी पढ़ें: महिलाओं के ये 8 अंग होते हैं बेहद सेंसिटिव, टच करने भर से हो जाती हैं उत्तेजित

एक अन्य शोध के मुताबिक दाढ़ी वाले मर्दों को सामाजिक रूप से ज्यादा सफल भी माना जाता है। और बात जब रिश्ते निभाने की आती है तब भी लड़कियों की सोच के मुताबिक दाढ़ी रखने वाले और मेच्योर दिखने वाले लड़के रिश्ते को लंबे समय तक निभाने वाले होते हैं। 

खैर, लड़कियों की इस सोच को लड़के व्फोल्लो करें या ना करें, लेकिन आजकल लड़कों में पहले से ही दाढ़ी रखने का फैशन आ गया है। पहले के जमाने में फिल्मों में भी आपको क्लीन शेव हीरो दिख जाते थे लेकिन आजकल बात रणवीर सिंह की हो या शाह रुख खाना या फिर आमिर खान, सभी दाढ़ी वाले लुक में दिखाई दी रहे हैं और इनके इस लुक को अधिक पसंद भी किया जा रहा है। 

Web Title: Women find bearded men more attractive than clean shaven guy, know why

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे