महिलाओं के ये 8 अंग होते हैं बेहद सेंसिटिव, टच करने भर से हो जाती हैं उत्तेजित
By गुलनीत कौर | Published: October 30, 2018 02:10 PM2018-10-30T14:10:01+5:302018-10-30T14:10:01+5:30
8 Most sensual and sensitive parts of women body:महिलाओं की पीठ के बीच का हिस्सा बेहद सेंसिटिव होता है। अगर इस हिस्से को पार्टनर टच भी कर दे तो वह उत्तेजित हो जाती हैं।
मॉडर्न जमाने के चलते महिलाओं की सोच, लाइफस्टाइल और कांफिडेंस में भी बड़ा बदलाव आया है। यही कारण है कि पार्टनर के साथ प्यार के उन पलों को बिताते हुए वे शर्म को कम महसूस करती हैं और कई बार खुद भी पहल करती हैं। लेकिन आज भी महिलाएं चाहती हैं कि उनका पार्टनर सेक्स सेशन में उन्हें खुश करने के लिए कुछ खास करे।
इसके अलावा सेक्स के लिए मूड बनाने में भी उनका मेल पार्टनर उनकी मदद करे। उन्हें सेक्स सेशन के लिए अपनी ओर आकर्षित करे। लेकिन महिलाओं का सेक्स के लिए मूड कैसे बनेगा, इसका जवाब उन्हीं के पास है। यहां हम आपको महिलाओं के शरीर के 8 सेंसिटिव अंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें टच करने भर से वे उत्तेजित हो जाती हैं और सेक्स के लिए इंटरेस्ट दिखाती हैं।
1. आर्म्स के बीच का हिस्सा
मेल पार्टनर का बाजुओं पर हल्का हाथ फिराना महिला को उत्तेजित करता है। इसके लिए उंगलियों या फिर किसी सॉफ्ट चीज का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बाजुओं के ठीक बीच का हिस्सा, जिसके पीछे की ओर कोहनी होती है, महिलाओं के अंग का यह हिस्सा बेहद सेंसिटिव होता है।
2. होंठ
होंठों की स्किन और यह अंग बेहद सेंसिटिव माने जाते हैं। और महिलाओं के शरीर का यह अंग ऐसा होता है जो बेहद जल्दी उत्तेजित भी हो जाता है। सेक्स सेशन से ठीक पहले अगर महिला पार्टनर को उत्तेजित करना हो, उसका मूड जल्द से जल्द बनाना हो तो ढेर सारी 'किस' का सहारा लेना चाहिए।
3. पीठ के बीच का हिस्सा
महिलाओं की पीठ के बीच का हिस्सा भी सेंसिटिव माना जाता है। अगर इस हिस्से पर मेल पार्टनर एक बार हाथ भी लगा दे तो वह उत्तेजित हो जाती हैं। लगातार यहां टच करना या फिर बीच बीच में किस करना उसे सेक्स के लिए पूरी तरह तैयार कर सकता है।
4. ब्रेस्ट की साइड
महिलाओं की बॉडी की खूबसूरती को बढ़ाने में ब्रेस्ट का खास योगदान होता है। साथ ही इनके शरीर का यह हिस्सा पुरुषों को अपनी ओर बेहद आकर्षित भी करता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर सेक्स में माहिला को उत्तेजित करना हो तो उसके ब्रेस्ट की साइड पर हल्का हाथ फेरना चाहिए। कुछ ही सेकंड्स में उसका मूड बन जाता है।
यह भी पढ़ें: सेक्स के दौरान पत्नी की इन 7 हरकतों के दीवाने हो जाते हैं पति
5. गर्दन
महिलाओं के सबसे अधिक सेंसिटिव अंगों में से एक होती है गर्दन। यहां पार्टनर का टच करना या फिर किस करना उन्हें बेहद उत्तेजित करता है। बेस्ट होता है महिलाओं की गर्दन पर लगातार किस करना, लेकिन इसके अलावा इस हिस्से पर अगर पुरुष अपनी जीभ का इस्तेमाल करे तो महिला की उत्तेजना कई गुना अधिक बढ़ जाती है।
6. कान के पास
कान के जिस हिस्से पर हम ईयरिंग पहनते हैं और उसके अलावा कान के ठीक पीछे के हिस्से पर पुरुष का किस करना महिला को बेहद उत्तेजित करता है। इस हिस्से पर अगर पुरुष अपने मुंह से फूंक मारे तब भी असर दिखाई देने लगता है।
7. जांघों के अन्दर का हिस्सा
महिलाओं की जांघों के अन्दर वाले हिस्से की स्किन बेहद सॉफ्ट और सेंसिटिव होती हैं। यही कारण है कि यहां टच करने, हाथ फेरने, किस करने या जीभ का इस्तेमाल करने से महिलाएं उत्तेजित हो जाती हैं। सेक्स के दौरान अगर बीच बीच में पुरुष महिला की जांघों के इस हिस्से को टच करे तो उसका मूड बना रहता है।
8. स्कैल्प
स्कैल्प यानी खोपड़ी का हिस्सा। पुरुष अगर महिला के हताहों में हलके हाथ फेरे, उसकी स्कैल्प पर किस करे तो वह सेक्स के लिए तैयार होने लगती है। स्कैल्प भी महिलाओं के सेंसिटिव अंगों में से एक है इसलिए सेक्स सेशन के दौरान इसे भी पुरुषों को अपने दिमाग में रखना चाहिए।