उम्र में खुद से बड़ी लड़की को डेट करने के होते हैं ये 7 फायदे, सभी लड़के जरूर जानें

By गुलनीत कौर | Published: August 7, 2018 10:12 AM2018-08-07T10:12:45+5:302018-08-07T10:12:45+5:30

उम्र का एक पड़ाव पार करने के बाद लड़कियों को अपने खर्चों के लिए किसी लड़के की जरूरत महसूस नहीं होती है।

Why men gets attracted towards older women | उम्र में खुद से बड़ी लड़की को डेट करने के होते हैं ये 7 फायदे, सभी लड़के जरूर जानें

उम्र में खुद से बड़ी लड़की को डेट करने के होते हैं ये 7 फायदे, सभी लड़के जरूर जानें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते के चर्चे बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों तरफ हो रहे हैं। दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ रहा है, मीडिया खबरों में भी आएदिन कोई ना कोई नया अपडेट आ जाता है। लोग सबसे अधिक इस बात से अचंभित है कि प्रियंका और निक में कम से कम 10 साल का उम्र का फासला है। उम्र के इतने बड़े फासले को इंडियन कल्चर में अपनाना और वह भी तब जब लड़की उम्र में बड़ी है, यह प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बहुत बड़ी बात है।

लेकिन वो जमाना अलग था जब लड़का और लड़का में कम से कम 4 से 5 साल का उम्र का फासला होता था और लड़का ही उम्र में बड़ा होता था। अब जमाना बदल गया है, आजकल उम्र का फासला कम ही नहीं हुआ है, बल्कि अधिक फासले में लड़कियां आगे हैं। आजकल लड़की की उम्र लड़के से अधिक हो तो इसे भी समाज में अपनाया जाता है। दिलचस्प बात तो यह है कि विभिन्न शोध में यह साबित किया गया है कि आजकल के लड़के खुद से उम्र में बड़ी लड़की की ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं। यही कारण है कि ऐसे कपल्स की तादाद बढ़ गई हैं जिनमें लड़की उम्र में बड़ी होती है और लड़का छोटा। लेकिन किन कारणों से लड़के उम्र में बड़ी लड़की को पसंद करने लगते हैं, आइए जानते हैं:

1. दिखावा होता है कम

टीनएज से लेकर 24-25 तक की लड़कियों में दिखावा काफी होता है, लेकिन एक बार जब वे इस उम्र को पार कर जाती हैं तो उन्हें सिम्पल चीजों का शौक हो जाता है। सादे कपड़े पहनना, कम मेकअप लगाना, स्टाइलिश लेकिन कम भड़कीली चीजों को चुनती हैं। उनकी यही सादगी कम उम्र के लड़कों को बहुत भाती है। इन लड़कों को ऐसी लड़कियां कम झंझट वाली लगती हैं।

2. जिम्मेदार बन जाती हैं

उम्र बढ़ने के साथ जिम्मेदारी का आना वाजिब है। हर कोई मानसिक रूप से जिम्मेदार बन जाता है। और हर लड़का अपने लिए एक जिम्मेदार लड़की चाहता है जो उसकी जिन्दगी में आते ही खुद को और उसे भी संभाल ले। यह भी एक बड़ा कारण है कि क्यों लड़के उम्र में अपने से बड़ी लड़की के पीछे भागते हैं।

3. नोक-झोक होती है कम

उम्र के साथ लड़कियों में परिपक्वता आ जाती है। वैसे भी लड़कियां लड़कों से जल्दी मेच्योर हो जाती हैं और जिन्दगी के उतार-चढ़ाव को बाखूबी समझने लगती हैं। इसलिए बिना मतलब की बातों पर झगड़ा करने को समय की बर्बादी समझती हैं। उम्र से बड़ी लड़कियों को यह क्वालिटी लड़कों का दिल छू जाती है।

4. आत्मनिर्भर होती हैं

उम्र का एक पड़ाव पार करने के बाद लड़कियों को अपने खर्चों के लिए किसी लड़के की जरूरत महसूस नहीं होती है। अपने मोबाइल बिल से लेकर रेस्टोरेंट का बिल और शॉपिंग, वे सब खुद कर सकती हैं। यहाँ तक कि अपने बॉयफ्रेंड के खर्चे भी उठा सकती हैं। ऐसी आत्मनिर्भर लड़की को दिल से बैठते हैं कम उम्र के लड़के।

5. स्वतन्त्र

आत्मनिर्भर होने के साथ अपने फैसले खुद लेना भी पसंद करती हैं बड़ी उम्र की लड़कियां। छोटे-छोटे फैसलों के लिए लड़के पर निर्भर होना, इन्हें पसंद नहीं होता। लड़के भी चाहते हैं कि उनकी पार्टनर अपनी छोटी-छोटी प्रॉब्लम को खुद ही सुलझा ले। इसलिए कम उम्र के लड़के खुद से बड़ी उम्र की लड़कियों को 'कूल' मानते हैं।

6. ईमानदार होती हैं

ऐसा नहीं है कि कम उम्र की लड़कियां ईमानदार नहीं होती हैं, लेकिन उम्र के साथ जैसे ही लड़कियों के स्वभाव में परिपक्वता आती है वे समझ जाती हैं कि उन्हें साथे एके पार्टी हर बाते में ईमानदार रहना है। यह एक बात रिश्ते के लिए कितनी जरूरी है, उसकी अहमियत समझती हैं।

ये 7 रोमांटिक काम करने वाले प्रेमी पर जान छिड़कती है लड़कियां

7. शारीरिक संबंध

जब लड़के और लड़की के बीच उम्र का कम से कम 5 साल का फासला हो और लड़की उम्र में बड़ी हो, तो दोनों की सेक्स को लेकर जानकारी में भी अंतर होता है। ऐसे में लड़की ज्यादा एक्टिव होती है और लड़के को भी नई-नई बातें बताती है। इस तरह के कपल्स की सेक्स लाइफ काफी रोमांचक होती है।

Web Title: Why men gets attracted towards older women

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे