ये 7 रोमांटिक काम करने वाले प्रेमी पर जान छिड़कती है लड़कियां

By गुलनीत कौर | Published: July 30, 2018 04:37 PM2018-07-30T16:37:13+5:302018-07-30T16:37:13+5:30

राह चलते अचानक हाथ पकड़ना या कमर पर हाथ रखते हुए थाम लेना, यह लड़कियों को बेहद रोमांटिक लगता है।

These romantic things done by men attracts their female partner | ये 7 रोमांटिक काम करने वाले प्रेमी पर जान छिड़कती है लड़कियां

ये 7 रोमांटिक काम करने वाले प्रेमी पर जान छिड़कती है लड़कियां

अपने पार्टनर में लड़कियों को कई तरह की क्वालिटीज के होने की उम्मीद होती हैं, लेकिन इनमें से भी कुछ ऐसी होती हैं जो कॉमन होती हैं। ये गुण हर लड़की को अपने पार्टनर में चाहिए। उदाहरण के लिए उनका पार्टनर रोमांटिक होना चाहिए। जी हां, रोमांस एक ऐसी चीज है जिसके प्रति अकसर लड़कियों का झुकाव रहता है और अगर एक रोमांटिक पार्टनर मिल जाए तो इससे बड़ी खुशी उनके लिए कोई और नहीं होती। लेकिन लडको की कौन सी बातें लड़कियों को रोमांटिक लगती हैं, आइए बताते हैं:

1. माथे पर किस करना

पार्टनर की ये एक हरकत लड़कियों का दिल छू जाती है। अकेले में या फिर पब्लिक प्लेस पर, अगर पार्टनर प्यार से उनका माथा चूमे तो वे बहुत स्पेशल फील करती हैं। माथे पर किस करना प्यार, सुरक्षा, सम्मान, खुशी इन सबका प्रतीक होता है।

2. हाथ पकड़ना

राह चलते अचानक हाथ पकड़ना या कमर पर हाथ रखते हुए थाम लेना, यह लड़कियों को बेहद रोमांटिक लगता है। पार्टनर की इस बात से लड़की खुद को सुरक्षित महसूस करती है।

3. तारीखें याद रखना

पहली बार कब मिले, किस दिन रिश्ते को नया नाम मिला, लड़की का बर्थ-डे, आदि स्पेशल डेट्स अगर पार्टनर को याद हों तो लड़की खुद को खुशनसीब मानती है। क्योंकि लड़कियों के लिए तारीखें याद रखना और उन्हें सेलिब्रेट करना बहुत अहमियत रखता है।

इन 5 कारणों से खुद से कम उम्र के लड़कों की दीवानी होती हैं लड़कियां

4. खत लिखना

हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर अपने प्यार का इज़हार एक स्पेशल तरीके से करे और ख़त लिखने से ज्यादा स्पेशल कुछ हो नहीं सकता। यह प्यार दिखाने का सबसे रोमांटिक तरीका होता है। और अगर लड़के को कविता या शायरी भी आती हो तो फिर लड़की उसपर लट्टू ही हो जाएगी। 

5. हैंड-मेड तोहफा

खुद से मेहनत करके अपने हताहों से तोहफा बनाकर अगर लड़की को गिफ्ट किया जाए, तो लड़की फूली नहीं समाती। और गिफ्ट में में भी अगर लड़की की पसंद का पूरा ख्याल रखा गया हो तो उसे देखकर लड़की खुद कोई सातवें आसमान पर महसूस करती है।

6. अचानक मिलने आए

ऑफिस के बाद शाम को अचानक ऑफिस से लेने आ जाए, आपकी दिनभर की शॉपिंग खत्म होने के बाद आपको घर से लेने के लिए आए, प्लान कैंसिल होने पर भी अचानक मिलने आ जाए, इस तरह के सरप्राइज विजिट देने वाले लड़के लड़कियों को रोमांटिक लगते हैं।

7. हर पल मिलने वाला सपोर्ट

लड़की बीमार हो या मूड खराब हो, उसे रोमांटिक बातों से हर पल सपोर्ट देने वाला अगर कोई मिल जाए तो वह खुद को भाग्यशाली मानती है। ऐसे पार्टनर को वो अपने हर दोस्त से खुशी-खुशी मिलवाती हैं और सबके सामने उसकी तारीफ भी करती हैं।

Web Title: These romantic things done by men attracts their female partner

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे