लाइव न्यूज़ :

क्या है लव बॉम्बिंग? 5 पॉइंट्स में जानिए इसके लक्षण, जानें सावधान रहने के तरीके

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2022 14:41 IST

कई मायनों में लव बॉम्बिंग काफी खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, एब्यूज के दौरान आप डोमेस्टिक वायलेंस का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है है कि आपको ये पता होना चाहिए कि लव बॉम्बिंग के स्टेज क्या हैं, ताकि आप इस टॉक्सिक रिलेशनशिप से खुद को बाहर निकाल सकें। 

Open in App
ठळक मुद्देजब किसी रिश्ते में एक पार्टनर अपने दूसरे साथ को कंट्रोल करने लगे तो उसे लव बॉम्बिंग कहते हैं। काफी लोगों को कुछ समय बाद ये एहसास होता है कि लव बॉम्बिंग का अंत इमोशनल एब्यूज पर जाकर होता है।

लव बॉम्बिंग के बारे में सुनकर आप भी थोड़ा हैरान होंगे क्योंकि अधिकांश लोगों को इस शब्द के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में लव बॉम्बिंग के बारे में सुनकर कुछ लोग थोड़ा खुश हो जाते हैं क्योंकि ये भले ही शुरुआती दिनों में प्यार से जुड़ा हुआ और पॉजिटिव शब्द लगता हो, लेकिन बाद में ये इमोशनल एब्यूज बन जाता है। जब किसी रिश्ते में एक पार्टनर अपने दूसरे साथ को कंट्रोल करने लगे तो उसे लव बॉम्बिंग कहते हैं। 

किसी भी रिश्ते के शुरुआती दौर में ये काफी अच्छा लगता है क्योंकि इस दौरान आपके पार्टनर द्वारा आपके प्रति हर हरकत आपको केयरिंग लगती है। मगर बाद में इससे आपको घुटन महसूस होने लगती है। बाद में आपको एहसास होता है कि लव बॉम्बिंग का अंत इमोशनल एब्यूज पर जाकर होता है। कई मायनों में लव बॉम्बिंग काफी खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, एब्यूज के दौरान आप डोमेस्टिक वायलेंस का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है है कि आपको ये पता होना चाहिए कि लव बॉम्बिंग के स्टेज क्या हैं, ताकि आप इस टॉक्सिक रिलेशनशिप से खुद को बाहर निकाल सकें। 

लव बॉम्बिंग जानने के लिए 5 संकेत

किसी रिश्ते में अगर आपको जरा सा भी शक हो रहा है कि आप लव बॉम्बिंग के शिकार हो रहे हैं, तो उसे जांचने में जरा भी देर न करें। देर करने से आप अपने आपको और खतरे में डाल रहे हैं। इसलिए यहां बताए गए 10 पॉइंट्स से जानिए कि लव बॉम्बिंग के लक्षण क्या हैं।

महंगे तोहफों को करें मना

लव बॉम्बिंग के शुरुआती लक्षणों में पार्टनर से महंगे तोहफे मिलना आम बात है। अगर आपका पार्टनर अक्सर ही आपके लिए महंगे गिफ्ट्स लाता है तो उसे तुरंत मना कर दें। दरअसल, महंगे तोहफों की मदद से वो आपको यह दर्शाना चाह रहा है कि आप उसके एहसान तले दब गए हैं। महंगे गिफ्ट्स मिलने के बाद कई बार लोग वो ही चीजें करने लगते हैं जो उनके पार्टनर उनसे करने को बोलते हैं। 

हर बात पर होती है आपकी तारीफ

'मैं तुमसे जुड़ी हर चीज से प्यार करता हूं।', 'मैं कभी भी तुम्हारे जैसे इंसान से नहीं मिला' या 'तुम ही वो व्यक्ति हो जिसके साथ मैं अपना सारा समय बिताना चाहता हूं' जैसे वाक्य आपको अक्सर सुनने को मिलते हैं तो समझिए कि आपके रिश्ते में लव बॉम्बिंग की शुरुआत हो चुकी है। 

थोड़ी-थोड़ी देर में आते हैं कॉल और मैसेज

अगर आप कहीं किसी काम से बाहर गए हुए हैं या फिर आप ऑफिस में हैं और आपका पार्टनर थोड़ी-थोड़ी देर में आपको कॉल या मैसेज करके छोटी-छोटी बातें पूछता है तो इसको भी लव बॉम्बिंग के शुरुआती लक्षणों में ही गिनिए। 

कम्फर्टेबल फील नहीं करते

किसी भी रिलेशनशिप की बुनियादी नींव होती है कि आप उस रिश्ते में अपने पार्टनर के साथ पहले दिन से ही कम्फर्टेबल फील कर रहे हों। ऐसा न हो कि आपका पार्टनर आपको अक्सर ही नर्वस फील कराता रहता हो। अगर आपके साथ ऐसा है तो आपको पता होना चाहिए कि इससे आपको कैसे बचना है। 

पलभर में बदलता है मूड

कभी-कभी मूड स्विंग होना एक आम बात है, लेकिन अगर अक्सर ही आपके पार्टनर का मूड बदलता है तो इसपर आपको ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल, कई बार पार्टनर कुछ मिनटों पहले आपसे बहुत अच्छे से बात कर रहा है फिर कुछ देर बात वो आपसे गुस्से में बात कर रहा है तो समझिए कि इसे ठीक करने की जरूरत है। 

कैसे रहें सावधान?

लव बॉम्बिंग का कोई पैमाना नहीं है। दोस्ती व अन्य रिश्तों में भी यह हो सकता है, लेकिन अगर आप रोमांटिक रिलेशनशिप में लव बॉम्ब हो रहे हैं तो इसे तुरंत रोकिये और अपने लिए आवाज उठाइए। अगर आपको लग रहा है कि आपका रिलेशनशिप दिन पर दिन अब्यूसिव होता जा रहा है तो इसके लिए अपने पार्टनर से सीधे बात करिए और इसका हल निकालने की कोशिश करिए। अगर बातचीत के बावजूद कोई रास्ता नहीं निकल रहा है तो आप दोनों का अलग हो जाना ही बेहतर है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े