लाइव न्यूज़ :

सिस्टर गोल्स के लिए मशहूर हैं टीवी इंडस्ट्री की 5 ननद-भाभी की जोड़ियां, देखें पूरी लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 24, 2022 19:05 IST

ननद-भाभी का रिश्ता बेहद खास होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ससुराल में दुल्हन को ननद के रूप में नई बहन मिल जाती है। कुछ ऐसे ही आला, टीवी इंडस्ट्री की टॉप 5 ननद-भाभी की जोड़ियों के हैं, जो अक्सर ही साथ में नजर आती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेहद खास होता है ननद-भाभी का रिश्ताटीवी इंडस्ट्री की ननद-भाभी की ये 5 जोड़ियां फैंस को देती हैं सिस्टर गोल्सअक्सर साथ में शॉपिंग और पार्टी करती हुई आती हैं नजर

शादी के बाद यूं तो लड़की के लिए हर रिश्ता बेहद खास होता है लेकिन ननद-भाभी के रिश्ते की तो बात ही अलग होती है। दरअसल, ये रिश्ता इसलिए खास होता है क्योंकि आपको अपने नए परिवार में एक ऐसा व्यक्ति मिल जाता है, जिससे आप अपने सारे सुख-दुख बांट सकती हैं। शायद इसलिए कहा जाता है कि अगर घर में ननद है तो ससुराल में नई-नवेली बहू को एक नई दोस्त भी मिल जाती है। कुछ ऐसा ही प्यारा सा रिश्ता टीवी इंडस्ट्री में भी देखने को मिलता है, जहां संस्कारी बहू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेसेस भी अपनी असल जिंदगी में अपनी ननदों के साथ एक बेहतरीन बांड शेयर करती हैं। 

किश्वर मर्चेंट और श्रुति राय

एक्ट्रेस और मॉडल किश्वर मर्चेंट ‘एक हसीना थी’, ‘इतना न करो मुझसे प्यार’ जैसे टीवी सीरियलों के कारण घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। हालांकि, कम लोगों को ही इस बात की जानकारी है कि वो अपनी ननद श्रुति राय के साथ एक खास बांड शेयर करती हैं। दरअसल, दोनों को कई बार साथ में घूमते और शॉपिंग करते हुए देखा जा चुका है। दोनों फैंस को सिस्टर गोल्स देने से पीछे नहीं हटती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और रिया दहिया

मशहूर टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ की 'इशी मां' यानी दिव्यांका त्रिपाठी दहिया जितनी संस्कारी बहू हैं वो उतनी बेहतरीन भाभी भी हैं, जो अपनी ननद रिया के साथ शानदार बांड शेयर करती हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। यही नहीं, दिव्यांका रिया के साथ पार्टी भी करती हैं और शॉपिंग भी, जिसे देखकर लगता है कि दोनों ननद-भाभी कम और बहनें ज्यादा हैं।

दीपिका कक्कड़ और सबा इब्राहिम

सबकी चहेती बहू दीपिका कक्कड़ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ननद सबा इब्राहिम के साथ पोस्ट शेयर करते हुए देखा जाता है। यही नहीं, सबा और दीपिका एक-दूसरे के साथ बेहतरीन बॉन्डिंग शेयर करती हैं। ऐसे में बात चाहे घूमने की हो या फिर शॉपिंग करने की, आपको दोनों एकसाथ नजर आ ही जाएंगी। 

कश्मीरा शाह और आरती सिंह

कश्मीरा शाह और आरती सिंह भी फैंस को सिस्टर गोल्स देने से पीछे नहीं हटती हैं। अक्सर ही फैंस कश्मीरा को आरती की बड़ी बहन की भूमिका में देख ही लेते हैं। यकीनन इस बात में दम तो है क्योंकि कश्मीरा आरती को अपनी छोटी बहन की तरह की प्यार करती हैं। दोनों की जोड़ी कहीं से भी ननद-भाभी की जोड़ी नहीं लगती है।

डेलनाज ईरानी और तनाज ईरानी

जब भी बात टीवी इंडस्ट्री की बेस्ट ननद-भाभी की जोड़ी की होती है तो तब डेलनाज ईरानी और तनाज ईरानी का जिक्र जरूर किया जाता है। दोनों आज भी एक-दूसरे के साथ एक खास बांड शेयर करती हैं। डेलनाज और तनाज को अक्सर ही एकसाथ स्पॉट किया जाता है। ऐसे में चाहे कोई इवेंट हो या फिर बात घूमने-फिरने की हो डेलनाज ईरानी और तनाज ईरानी हमेशा ही फैंस को सिस्टर गोल्स देती हुई नजर आ जाती हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्सदिव्यांका त्रिपाठीकश्मीरा शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े