लाइव न्यूज़ :

Breakup: अपने रिश्ते को खूबसूरत मोड़ देकर छोड़ना है तो अपनाइए ये 5 टिप्स

By मेघना वर्मा | Updated: June 1, 2020 12:12 IST

ये जरूरी है कि आप जिस समय अपने ब्रेकअप को लेकर या उनसे अलग होने को लेकर श्योह हो जाएं उन्हें बता दें।

Open in App
ठळक मुद्देआप किसी से क्यों अलग होने जा रहे हैं इसका एक कारण होगा। कभी अपने पार्टनर को किसी तरह के बहकावे में ना रखें।

ब्रेकअप किसी के लिए भी आसान नहीं होता। फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। किसी रिश्ते को बनाने में सालों लग जाते हैं मगर उसी रिश्ते को खत्म होने में जरा भी समय नहीं लगता। ये ब्रेकअप उस समय और दर्द दे जाते हैं जब रिश्ते का अंत बहुत अचानक से हो जाए या एक दुखी मोड़ के साथ हो। 

आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि अगर किसी के साथ रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना तो उसे एक खुबसूरत मोड़ देकर छोड़ देना ही बेहतर होता है। अगर आप भी अपने रिश्ते को एक खूबसूरत मोड़ देना चाहते हैं और तब उनसे अलग होना चाहते हैं तो आप नीचे दिए हुए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. जैसी ही श्योर हो जाएं वैसे ही उन्हें बता दें

ये जरूरी है कि आप जिस समय अपने ब्रेकअप को लेकर या उनसे अलग होने को लेकर श्योह हो जाएं उन्हें बता दें। कभी-कभी हम चीजों को बहुत लम्बा खींच ले जाते हैं। इससे आपके खुद के निर्णय पर भी आपकी एक राय नहीं होती है। इसलिए जब आप रिश्ता खत्म होने के बारे में सोच लें तो उसे जल्द से जल्द बता भी दें। 

2. ब्लेम गेम ना खेलें

रिश्ते को खत्म करने की बात के साथ ही इस खेल की शुरूआत हो जाती हैं। वो आप पर ब्लेम मढ़ते हैं और आप उन पर। शिकायतों का ये सिलसिला जारी रहता है। ऐसा करने से भी आप के रिश्ते में खटास आ जाती है। इसलिए जो बात हुई उसे भुला दें और अपनी बातों को किसी ब्लेम से ढकने की कोशिश ना करें। 

3. अलग से बताएं

अगर आपको लग रहा है कि जिस तरह सब के सामने आप प्यार का इजहार करते थे उसी तरह सब के सामने अलग होने की बात कहेंगे तो चीजें खराब नहीं होंगी तो आप गलत हैं। रिश्ते को खत्म करने की बात उनसे किसी भी हालत में किसी के सामने ना करें। बल्कि उनको पर्सनली मिलकर इस बारे में चर्चा करें। 

4. साफ हो कारण

आप किसी से क्यों अलग होने जा रहे हैं इसका एक कारण होगा। इसलिए जब आप उनसे अलग होने का जिक्र करें तो उनको साफ-साफ बताएं कि आप उनसे क्यों अलग हो रहे हैं। आपके दिमाग में इस अलगाव का कारण साफ होना चाहिए।

5. उन्हें लटकता हुआ ना छोड़ें

या आर या पार। कभी अपने पार्टनर को किसी तरह के बहकावे में ना रखें। अगर आप उनके साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें खुलकर बताएं। अगर उनसे अलग होना चाहते हैं तो भी उन्हें खुलकर बताएं। किसी भी तरह से सामने वाले को लटकाकर रखने की जरूरत नहीं है। 

टॅग्स :ब्रेकअपरिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े