लाइव न्यूज़ :

इन 5 बातों के लिए कभी ना ठहराएं खुद को दोषी

By मेघना वर्मा | Updated: July 7, 2020 06:25 IST

अपना ओपिनियन रखने के बाद, या किसी को ना कहने के बाद, कुछ खाने के बाद या कोई भी कदम उठाने के बाद हम सारा दोष अपने ऊपर मढ लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखुश रहने के लिए आपको किसी बहाने की जरूरत नहीं है, छोटी-छोटी बातों में भी आप खुश हो सकती हैं।हर चीज के लिए खुद को दोषी ठहराना सही नहीं।

आज के समय में लोग काम और ऑफिस प्रेशन में अपनी लाइफ जीना भूल गए हैं। ऑफिस फाइल्स और डेली वर्क प्रेशर के नीचे इतना दबा फील करते हैं कि खुश रहना तक भूल जाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो काम करने के बाद उस काम के लिए खुद ही को दोषी भी समझने लगते हैं। 

अपना ओपिनियन रखने के बाद, या किसी को ना कहने के बाद, कुछ खाने के बाद या कोई भी कदम उठाने के बाद हम सारा दोष अपने ऊपर मढ लेते हैं। भले ही इसमें गलती आपकी हो या ना हो मगर आप फिर भी खुद को हर चीज का दोषी ठहरा लेते हैं। ऐसी बहुत सी बातें है जिसके लिए आपको कभी खुद को दोषी ठहराने की जरूरत नहीं है। 

आज हम आपको यहां ऐसी ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिसके लिए कभी भी आपको किसी भी तरह का गिल्ट फील करने की जरूरत नहीं है-

1. खाने के बाद

आज के डाएट कॉन्शस  सयम में अक्सर ऐसा होता है कि अपनी सबसे पसंदीदा डिश खाने के बाद हम बहुत ज्यादा गिल्ट फील करते हैं। आपके दिमाग में फौरन ये बातें आती हैं कि आपने कितनी सारी कैलोरीज खान लीं, आपका वजन बढ़ जाएगा। मगर आप ये भी तो समझिए कि हर समय हेल्दी खाने के बाद खुद के मील को चीट करना जरूरी है। इसलिए अगर आपने कभी सलाद की जगह अपना पसंदीदा बर्गर खा भी लिया तो उसके लिए गिल्ट बिल्कुल मत फील कीजिए।

2. ना कहने में

लोगों का स्वभाव बहुत संकोची भी होता है। कई लोग किसी काम को मना करने के बाद उसे ना कहने के बाद अक्सर खुद में गिल्ट फील करने लगते हैं। उनको लगता है कि कैसे उन्होंने किसी को ना बोले दिया। सामने वाला उनके बारे में क्या सोचेगा। मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप जिस चीज में कंफर्टेबल ना हों उसके लिए ना कह सकते हैं। 

3. खुद से प्यार

खुद को ट्रीट करना या हर महीने पार्लर जाकर खुद को ग्रूम करने में कोई बुरी बात नहीं। जब तक आप खुद से प्यार नहीं करेंगे कोई आपसे प्यार क्यों करेगा। इसलिए खुद की ग्रूमिंग, फिर चाहे वो एक्सरसाइज को लेकर हो या ब्यूटी रूटीन, जरूर है। 

4. वर्कआउट स्किप

कई बार ऐसा होता है कि किन्हीं कारणों की वजह से आपको आपकी वर्कआउट, योगा या जिमिंग मिस करनी पड़ती है। मगर इसके बाद भी आप बहुत ज्यादा रिग्रेट फील करने लगते हैं। आप रोज एक्सरसाइज करते हैं तो एक दिन इसे छोड़ देंगे तो कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा।

5. वीकेंड का कोई प्लान नहीं

वीकेंड आते ही लोगों की लम्बी-लम्बी लिस्ट निकल जाती है। कहां पार्टी करनी है शॉपिंग के लिए कहां जाना है जैसी चीजें लिस्ट में लिख ली जाती हैं। मगर इसमें कोई बुराई नहीं कि आपका इस बार का कोई वीकेंड प्लान ही ना हो। बस घर पर बैठिए और पसंदीदा किताब पढ़ लीजिए।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े