लुक से ज्यादा आपकी इन 5 बातों पर ध्यान देती हैं लड़कियां, अगली बार से रखिएगा ध्यान

By मेघना वर्मा | Published: June 28, 2020 09:56 AM2020-06-28T09:56:21+5:302020-06-28T09:56:21+5:30

किसी को जज करना सही नहीं मगर पहली मुलाकात में आप लोगों के बारे में कुछ चीजें समझते हैं और अपने अनुभव को महसूस करते हैं।

Things Women notice in a man on first date, women notice these things More About his Looks | लुक से ज्यादा आपकी इन 5 बातों पर ध्यान देती हैं लड़कियां, अगली बार से रखिएगा ध्यान

लुक से ज्यादा आपकी इन 5 बातों पर ध्यान देती हैं लड़कियां, अगली बार से रखिएगा ध्यान

Highlightsहर लड़की चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड या उसका पार्टनर इंटेलिजेंट हों। आप चाहे जितने ही अच्छे क्यों ना लगते हों मगर आपके अंदर अगर कॉन्फिडेंस नहीं है तो कोई भी लड़की आपसे इम्प्रेस नहीं होगी।

आप किसी से पहली बार मिलने जा रहे हैं तो अपने लुक को लेकर बहुत कॉन्शज होते हैं। कैसे दिख रहे हैं क्या पहना है कलर कॉम्बिनेशन जैसी चीजें आपकी प्रायोरिटी लिस्ट पर होती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि लड़कियां आपके अंदर आपके लुक्स के अलावा भी बहुत कुछ नोटिस करती हैं। 

किसी को जज करना सही नहीं मगर पहली मुलाकात में आप लोगों के बारे में कुछ चीजें समझते हैं और अपने अनुभव को महसूस करते हैं। पहली बार डेट पर जाने से लेकर खाने औ फिर आपके बिहेवियर तक को लड़कियां नोटिस करती हैं। कभी-कभी आपका लुक भी इन सभी क्वालिटीज के आगे कोई असर नहीं डालता।

आइए आज आपको बताते हैं कौन सी हैं वो चीजें जो लड़कियां करती हैं नोटिस-

1. सेंस ऑफ हम्यूर

सभी चीजों के परे एक लड़की ऐसा पार्टनर चाहती है जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो। जो आपके मूड को अपनी बातों से लाइट कर सके। साथ ही आपको हंसा सके। अगर आपके पास अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर है तो वो आपकी ओर अट्रैक्ट हो जाएंगी।

2. काइंडनेस

अक्सर लड़कियों को लुक वाइज रफ एंड टफ लड़के पसंद होते हैं मगर उनका दिल जितना साफ होता है उतना ही वो पसंद किए जाते हैं। लड़कियों को ऐसा लड़का चाहिए होता है जो अपनी फैमिली दोस्त के साथ किसी अन्जान के लिए भी बहुत काइंड होते हैं। 

3. रोमांटिक

ऐसी कोई लड़की नहीं होगी जो चाहेगी कि उसका बॉयफ्रेंड रोमांटिक ना हो। हर लड़की को रोमांस पसंद होता है। मगर आपको ये समझना होगा कि रोमांस और क्रीपी होने में फर्क है। कोई भी चीजी सी लाइन बोलकर उन्हें इम्प्रेस करने के बजाए कुछ लाइट बातें कीजिए और अपने जेस्चर से उन्हें प्यार महसूस करवाइए।

4. इंटेलिजेंस

हर लड़की चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड या उसका पार्टनर इंटेलिजेंट हों। चीजों को कैसे मैनेज करना है किस समय क्या डिसीजन लेना है उन्हें ये बात पता होनी चाहिए। हर लड़की चाहती हैं कि उसका बॉयफ्रेंड या पति उससे मच्योर तरीके से बिहेव करे।

5. कॉन्फिडेंस

आप चाहे जितने ही अच्छे क्यों ना लगते हों मगर आपके अंदर अगर कॉन्फिडेंस नहीं है तो कोई भी लड़की आपसे इम्प्रेस नहीं होगी। लड़कियां जितनी आत्मविश्वास से भरी होती है वो चाहती हैं उनका पार्टनर भी भरपूर आत्मविश्वासी हो।

Web Title: Things Women notice in a man on first date, women notice these things More About his Looks

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे