यौन संबंध के दौरान लड़कों की इस एक हरकत को पसंद नहीं करतीं फीमेल्स

By गुलनीत कौर | Published: February 1, 2018 03:50 PM2018-02-01T15:50:23+5:302018-02-01T17:19:42+5:30

सभी लड़कों के लिए यह बात जानना बेहद जरूरी है, नहीं तो पड़ सकते हैं परेशानी में।

Things men do in bed which women do not like | यौन संबंध के दौरान लड़कों की इस एक हरकत को पसंद नहीं करतीं फीमेल्स

यौन संबंध के दौरान लड़कों की इस एक हरकत को पसंद नहीं करतीं फीमेल्स

प्यार के उन प्राइवेट पलों को भरपूर रूप से एन्जॉय किया जाए यह कौन नहीं चाहता है? लेकिन अगर पार्टनर छोटी सी भी चूक कर दे तो पूरा मूड खराब हो जाता है। इसलिए हमें यह ख्याल रखना चाहिए कि हम ऐसा कुछ भी ना करें जिससे पार्टनर नाराज हो सकता है। हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार लड़के शारीरिक संबंध बनाते समय एक ऐसी बात करते हैं जो उनकी पार्टनर को कतई पसंद नहीं आती है।

फीमेल पार्टनर को नहीं पसंद ये एक बात

मिरर डॉट यूके में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार शारीरिक संबंध बनाते समय लड़के अपनी यौन क्षमता को कुछ ज्यादा ही बढ़ा चढ़ाकर दिखाते हैं। वे अपनी फीमेल पार्टनर के सामने खुद को सर्वश्रेष्ठ बताने की कोशिश करते हैं, जो कि उनकी पार्टनर को बिलकुल पसंद नहीं आता है। 

शोध के अनुसार लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं जो 'दिखावा' ना करें और जैसे हैं वैसे ही रहें। यह शोध इस बात को ध्यान में रखते हुए किया गया कि सेक्स के बाद लड़कों को कैसा महसूस होता है। शोध के अनुसार अपनी फीमेल पार्टनर को संबंध बनाते समय एक चरम सीमा तक ले जाकर लड़कों को संतुष्टि मिलती है।

इस तरह होते है पुरुष प्रसन्न

शोध में कुल 810 मेल पार्टनर्स को शामिल किया गया। शोध के अनुसार वे लड़के जिन्हें अपनी पौरुष क्षमता पर संकोच होता है और अगर उनकी फीमेल पार्टनर यौन संबंध बनाते समय संतुष्ट हो जाए तो ऐसे लड़कों को बेहद खुशी मिलती है। 

फोटो: पीक्सेल्स

Web Title: Things men do in bed which women do not like

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे