Breakup: ब्रेकअप के बाद हर लड़की करती है ये 5 काम, तीसरा वाला होता है उनका फेवरेट

By मेघना वर्मा | Published: January 25, 2020 12:17 PM2020-01-25T12:17:34+5:302020-01-25T12:17:34+5:30

बहुत सी लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो ब्रेकअप के बाद अपने बॉयफ्रेंड के व्हॉट्सऐप और फेसबुक पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड को ब्लॉक करते हैं।

things every girl does after a breakup in hindi | Breakup: ब्रेकअप के बाद हर लड़की करती है ये 5 काम, तीसरा वाला होता है उनका फेवरेट

Breakup: ब्रेकअप के बाद हर लड़की करती है ये 5 काम, तीसरा वाला होता है उनका फेवरेट

Highlightsएक लंबे रिश्ते के बाद कपल एक-दूसरे से जब अलग होने का फैसला करते हैं तो उन्हें भुला पाना मुश्किल होता है। लड़का हो या लड़की सभी अपने ब्रेकअप की पुरानी यादों से दूर होने के लिए बहुत सारी कोशिशें करते हैं। 

किसी के लिए भी ब्रेकअप से उबरना बहुत मुश्किल होता है। ब्रेकअप का दौर किसी के लिए भी सबसे दर्दनीय भी होता है। इंसान खुद को अकेला फील करने लगता है। कुछ लोग तो इस दौर से जल्द ही निकल आते हैं मगर कुछ लोगों को इस दौर से निकलने में बहुत समय लग जाता है। ब्रेकअप के बाद कुछ लोग तो खुद को पूरी दुनिया से अलग कर लेते हैं। लड़का हो या लड़की सभी अपने ब्रेकअप की पुरानी यादों से दूर होने के लिए बहुत सारी कोशिशें करते हैं। 

एक लंबे रिश्ते के बाद कपल एक-दूसरे से जब अलग होने का फैसला करते हैं तो उन्हें भुला पाना मुश्किल होता है। ऐसे में लड़कियां ब्रेकअप के बाद कई ऐसी चीजें करती हैं कि वो अपने ब्रेकअप से मूव कर पाएं। सिर्फ यही नहीं अपनी एक्स की हरकतों पर भी वो पूरी तरह नजर रखती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ चीजों बताने जा रहे हैं जो लगभग हर लड़की अपने ब्रेकअप के बाद करती है। 

1. सोशल मीडिया पर रखती हैं नजर

लड़कियां अक्सर ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो जाती हैं। खासकर अपने एक्स की प्रोफाइल को बार-बार देखना उनका काम हो जाता है। सिर्फ यही नहीं कुछ लड़कियां अपने पुराने दोस्तों से जुड़ने और अपनी जिंदगी को फिर से शुरू करने के लिए भी वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं। 

2. सहेलियों संग बिताती हैं टाइम

रिलेशनशिप में रहते हुए लड़कियां अक्सर अपनी पुरानी दोस्तों को टाइम नहीं दे पातीं इसीलिए ब्रेकअप के बाद वो अपनी पुराने दोस्तों के साथ समय बिताना उनके साथ घूमना पसंद करती हैं। इसके पीछे का कारण ये भी है कि वो पुरानी यादों से निकलना चाहती हैं। 

3. करती हैं शॉपिंग

लड़कियों का शॉपिंग करना वैसे भी पसंदीदा काम माना जाता है। ब्रेकअप के बाद भी लड़कियां शॉपिंग करने की उस्ताद हो जाती हैं। अपना समय पास करने के लिए या अपना ध्यान हटाने के लिए वो जमकर शॉपिंग भी करती हैं। 

4. एक्स को करती हैं ब्लॉक और अन-ब्लॉक

बहुत सी लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो ब्रेकअप के बाद अपने बॉयफ्रेंड के व्हॉट्सऐप और फेसबुक पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड को ब्लॉक करते हैं और अनब्लॉक करती रहती हैं। ताकि वो अपने एक्स का स्टेट्स देख सकें।

5. पार्टीज में करती हैं खुलकर इंज्वॉय

ब्रेकअप के बाद लड़कियां पार्टीज में खुलकर इंज्वॉय करती हैं। साथ ही लोगों के साथ इंज्वॉय करती है। बहुत सी लड़कियां पार्टीज में नए दोस्त बनाने भी जाती हैं। नए दोस्तों में वो पुराने रिश्तों को भूलने की कोशिश करती हैं। 

Web Title: things every girl does after a breakup in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे