इन 5 कारणों से खुद से कम उम्र के लड़कों की दीवानी होती हैं लड़कियां

By गुलनीत कौर | Published: July 28, 2018 09:59 AM2018-07-28T09:59:53+5:302018-07-28T09:59:53+5:30

उम्र का अधिक फासला होने से लड़कियों को सेक्स की पहले से ही काफी जानकारी होती है और इस बात का फायदा दोनों को मिलता है।

Reasons why older women like younger men in hindi | इन 5 कारणों से खुद से कम उम्र के लड़कों की दीवानी होती हैं लड़कियां

abhishek aishwarya

दो प्यार करने वालों में ऐज गैप होना चाहिए? क्या आप भी ऐसा मानते हैं? बहुत से लोगों की यह सोच है कि दो प्यार करने वालों में अगर ऐज गैप हो तो दोनों अपनी परिपक्वता के बैलेंस को बनाए रखते हैं। खासतौर से अगर लड़का लड़की से उम्र में बड़ा हो तो इसे परफेक्ट मैच समझा जाता है। क्योंकि कई शोध के अनुसार मानसिक रूप से लड़कियां लड़कों से पहले परिपक्व हो जाती हैं। ऐसे में अगर दोनों में उम्र का फासला हो तो दोनों की परिपक्वता एक जैसी होती है और समझदारी से रिश्ता चलता है। लेकिन आजकल उम्र में बड़ी लड़की और छोटे लड़के की जोड़ी बनने का ट्रेंड हो गया है। विभिन्न शोध में इस तरह की जोड़ी बनने के भी कई फायदे सामने आए हैं, आइए जानते हैं:

1. कंट्रोल अपने हाथ

एक ऐसे रिलेशनशिप में जहां पुरुष उम्र में बड़ा हो, करियर में सफल हो, वहां वह हर बात पर अपनी मर्जी चलाता है। लेकिन इससे ठीक विपरीत अगर लड़की कि उम्र अधिक हो और वह लड़के से हर विषय में अधिक सफल हो तो हर बात का कंट्रोल उसके हाथ में आ जाता है। और आजकल इस तरह के रिलेशनशिप को लड़कियां अधिक एन्जॉय करने लगी हैं।

2. यंग फीलिंग आती है

अगर लड़का और लड़की में 10 साल का अंतर हो, यानी लड़की अपने पार्टनर से 10 साल बड़ी है, तो उसके साथ रह कर वह 10 साल पीछे के अनुभवों को एन्जॉय कर पाती है। ऐसे लड़के उन्हें जवान महसूस कराते हैं।

3. उत्साह बढ़ता है

उम्र के साथ जब परिपक्वता हमारे नादर आती है तो हम बोरिंग भी होने लगते हैं। एल्किन खुद से कम उम्र के लडको को डेट करने से लड़कियों की लाइफ में नया उत्साह आता है। जवान लड़कों में एक्साइटमेंट की कोई कमी नहीं होती। अपने जोशीले बर्ताव से वे रिलेशनशिप में जान भर देते हैं।

हाल फिलहाल में हुआ है ब्रेक-अप? उदास ना हों, अब आया है टाइम इन 5 फायदों को पाने का

4. सेक्स में भी फायदा

उम्र का अधिक फासला होने से लड़कियों को सेक्स की पहले से ही काफी जानकारी होती है। और इस बात का फायदा दोनों को मिलता है। यंग लड़के में भरपूर जोश और ताकत होती है और लड़की जानती है कि उस पल को कैसे पूरी तरह से एन्जॉय करना है। ऐसे कपल्स की सेक्स लाइफ अच्छी होती है।

5. यंग लड़के सीरियस नहीं होते

परिपक्वता की कमी जहां रिश्ते में कमियां लाती हैं, वहीं इसका एक फायदा भी है। अगर लड़की केवल अपने मन की खुशी के लिए कम उम्र के लड़के को डेट करती है तो उसे इस बात का डर नहीं होता कि लड़का रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हो जाएगा। लड़के भी केवल इस रिश्ते को लाइफ का एक हिस्सा मानकर निभाते हैं और समय आने पर इससे बाहर भी आ जाते हैं। यह एक मॉडर्न ट्रेंड बन गया है।

Web Title: Reasons why older women like younger men in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे