सोनम की शादी: शादी के ये 5 मजेदार फायदे नहीं जानते होंगे आप
By उस्मान | Updated: May 8, 2018 13:20 IST2018-05-08T13:20:21+5:302018-05-08T13:20:21+5:30
शादी वो लड्डू है जो खाए पछताए और जो न खाए वो भी पछताए। इसलिए इसे चख जरूर लेना चाहिए क्योंकि इससे आपको कई फायदे होते हैं।

सोनम की शादी: शादी के ये 5 मजेदार फायदे नहीं जानते होंगे आप
सोनम कपूर की शादी हो गई है। वो आज अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी महेंदी और संगीत का फंक्शन काफी धूमधाम के साथ मुंबई के बांद्रा-कुर्ला इलाके के एक आलीशान होटल में हुआ। सोनम कपूर अपनी शादी के इस फंक्शन में काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। जाहिर है आज कपूर फैमिली के लिए बहुत ही खास दिन है। शादी नए जीवन की शुरूआत होती है और हम अनेक सपने संजोए गृहस्थ जीवन में प्रवेश करते हैं। शादी वो लड्डू है जो खाए पछताए और जो न खाए वो भी पछताए। इसलिए इसे चख जरूर लेना चाहिए क्योंकि इससे आपको कई फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं शादी के कुछ मजेदार फायदे।
1) ज्यादा पैसा कमाते हैं
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रोबिन सिंह का कहना है कि शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और व्यक्ति जिम्मेदारी पूरी करने के लिए मेहनत करने लगता है और ज्यादा पैसा कमाने लगता है। इसके अलावा वो ज्यादा पैसे बचाने भी लगता है।
2) खुश रहने लगते हैं
शादी के बाद पति-पत्नी दोनों एकदूसरे से दिल की बात शेयर करते हैं। एक दूसरे को समझते हैं और अपना सुख-दुख बांटते हैं जिससे दोनों के जीवन में खुशियां आने लगती हैं।
3) पुरुषों को हेल्दी रखती है शादी
शोधकर्ताओं के अनुसार, शादी पुरुषों को कई प्रकार की बीमारियों से दूर रखती है। हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, लंबी शादीशुदा जिंदगी प्रभावी तरीके से पुरुषों को बीमारियों से दूर रखती है। साथ ही अटलांटा के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के शोध की अनुसार, शादीशुदा पुरुष अपनी सेहत के प्रति अधिक सजग होते हैं।
यह भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधे सोनम कपूर और आनंद आहूजा, फोटो हुई वायरल
4) हार्ट अटैक का कम खतरा
वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन में हुए एक अध्ययन के अनुसार, किसी से प्रेम करना या पाना दोनों हीं दिल की मजबूती के लिए बेहतरीन दवा है। प्रेम के कारण ही पुरुष अपनी मनोस्थिति को सदैव सकरात्मक रख पाते हैं जिससे तनाव दूर होता है। इसी कारण शादीशुदा पुरुषों को दिल का दौरा पड़ने का खतरा कुवारों के मुकाबले काफी कम होता है।
5) ओस्टियोपोरोसिस का कम खतरा
इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, लंबे समय तक शादीशुदा संबंध में रहने वाले पुरुषों की हड्डियां तलाकशुदा या सिंगल पुरुषों के मुकाबले अधिक मजबूत होती हैं।
यह भी पढ़ें- बिस्तर पर देर तक टिकना है तो आज ही से छोड़ दें यह काम
6) लंबा जीवन जीते हैं शादीशुदा पुरुष
अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित एक अनुसार, यूनिवर्सिटी में 90 पिछले अध्ययनों से 500 लाख लोगों पर डेटा का विश्लेषण किया और पाया कि एकल पुरुषों की तुलना में शादीशुदा पुरुषों में मौत का कुल जोखिम लगभग 32 प्रतिशत कम पाया गया।
(फोटो- सोशल मीडिया)
