लाइव न्यूज़ :

बॉयफ्रेंड आपके साथ करने लगे ऐसा बर्ताव तो समझ लीजिए आ गया है ब्रेकअप का टाइम

By मेघना वर्मा | Updated: March 24, 2020 12:56 IST

प्यार के रिश्ते में कभी-कभी ऐसा भी होता है कि शुरुआत में सभी चीजें अच्छी लगती हैं मगर बाद में वही चीजें हमें कचोटने लगती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकुछ संकेत ऐसे होते हैं या कुछ बर्ताव ऐसे होते हैं जिन्हें आप जितनी जल्दी समझ लें आपके लिए अच्छा।किसी से अलग होना मुश्किल डिसीजन होता है मगर आपको ये निर्णय अपने लिए लेना ही होगा।

प्यार के रिश्ते में तनाव और तना-तनी तो चलती है झगड़े भी होते हैं मगर इन सभी से गुजरकर भी जो कपल्स एक-दूसरे के करीब रहते हैं उनके प्यार की मिसाल दी जाती हैं। वहीं प्यार के रिश्ते में कभी-कभी ऐसा भी होता है कि शुरुआत में सभी चीजें अच्छी लगती हैं मगर बाद में वही चीजें हमें कचोटने लगती हैं। 

इन्हीं में कुछ संकेत ऐसे होते हैं या कुछ बर्ताव ऐसे होते हैं जिन्हें आप जितनी जल्दी समझ लें आपके लिए अच्छा। इन संकेतों को समझकर आप जल्द से जल्द इस रिश्ते से अलग हो जाएं वरना आप खुद में ही घुटती रह जाएंगी। किसी से अलग होना मुश्किल डिसीजन होता है मगर आपको ये निर्णय अपने लिए लेना ही होगा।

आइए आपको बताते हैं आपके पार्टनर का ऐसा बर्ताव जिस अगर आप झेल रही है तो समझ जाइए कि अब आपको इस रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर है-

1. करते हों आपकी हर हरकत को कंट्रोल

अगर आपका पार्टनर आपके ऊपर कंट्रोल करने लगा है। आपके निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में भी आपकी हर चीजों को अपने वश में करने लगा है तो समझिए कि अब ये रिश्ता निभाना आपके लिए मुश्किल होगा। इसलिए या तो इस विषय पर उनसे खुलकर बात करें या इस रिश्ते के बारे में ही दोबारा सोचें।

2. जब आप पर खो जाएं उनका आपा

कई बार ऐसा भी होता है कि आपका बॉयफ्रेंड आपके ही ऊपर आपा खो जाते हैं। कितनी ही मामले मार-पीट के भी सामने आते हैं। ऐसे में भोली-भाली बनने का कोई मतलब नहीं। इसलिए अपने लिए आवाज उठाइए और इस रिस्ते को ना कहिए।

3. आपकी हर चीज पर करें रोक-टोक

आपका पार्टनर आपसे प्यार करता है तो आपको सही गलत समझाएगा मगर हर बात पर रोक-टोक सही नहीं। यहां तक की आपका किसी और से मिलना भी उन्हें पसंद नहीं। क्या किया कहां और क्यों गई जैसे सवाल बार-बार हों तो समझ लीजिए कुछ गड़बड़ है।

4. जब आप ना रख पाएं अपनी बात

जब प्यार के रिश्ते की बात होती है तो उसमें दो लोग होते हैं और ये जरूरी है कि इस रिश्ते में दो लोग अपनी अलग-अलग अहमियत रखें। दोनों की अलग-अलग राय हो सकती है और हर किसी को अपनी राय रखने का पूरा हक है। अगर आपका पार्टनर ऐसा नहीं करने देता तो आपका इस रिश्ते में रहना कोई मायने नहीं रखता।

5. सब के सामने करने लगे आपकी बेज्जती

किसा का भी मजाक उड़ाना गलत है। अगर आपका पार्टनर आपके काम के तरीकों या आपके काम का मजाक उड़ाने लगे तो समझिए उनके दिल में आपके लिए इज्जत नहीं है। इसलिए इस रिश्ते को जितनी जल्दी ना कहेंगे उतना अच्छा। 

 

टॅग्स :ब्रेकअपरिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े