लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: 'Power Couple' की ये होती है निशानी, कभी नहीं करते ये एक काम

By मेघना वर्मा | Updated: February 9, 2020 11:40 IST

ऐसे जोड़े जो रिश्तों की अहमियत समझते हों और उन्हें खासियत देते हों वो होता है पावर कपल।

Open in App
ठळक मुद्देजिंदगी के उतार-चढ़ाव में अक्सर हम सही निर्णयों को लेने से पहले अपने साथी की राय जरूर लेते हैं।पॉवर कपल ये निर्णय लेने में माहिर होते हैं।

वैलेंटाइन वीक सिर्फ उनके लिए खास नहीं होता जो नए-नए रिश्ते में आए हों बल्कि उनके लिए भी खास होता है जो एक हेल्दी रिलेशनशिप में ऑलरेडी हैं। अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाने के लिए इस पूरे वीक कपल्स एक-दूसरे के और करीब आ  जाते हैं। वहीं कुछ कपल्स आपको ऐसे भी दिख जाएंगे जिन्हें पावर कपल भी कहा जा सकता है। 

जिंदगी के उतार-चढ़ाव में अक्सर हम सही निर्णयों को लेने से पहले अपने साथी की राय जरूर लेते हैं। पॉवर कपल ये निर्णय लेने में माहिर होते हैं। ऐसे जोड़े जो रिश्तों की अहमियत समझते हों और उन्हें खासियत देते हों वो होता है पावर कपल। आज हम आपको यहां यही बताने जा रहे हैं कि क्या होती है एक पावर कपल की परिभाषा। 

1. आपका सहयोग पहले

पावर कपल की सबसे अच्छी क्वालिटी में से एक है कि दोनों एक-दूसरे के लिए हमेशा प्रायोरिटी देते हैं। एक साथी को दूसरे की जरूरत होती है तो वो अपनी पुर-जोर कोशिश करके अपने पार्टनर की मदद करने को तैयार होता है। ये काम सिर्फ फीजिकली ही नहीं मेंटली भी हो सकते हैं। घर के खाना बनाने से लेकर ऑफिस के प्रोजेक्ट तक पावर कपल एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है।

2. सेल्फिश होना सही नहीं

सिर्फ खुद के बारे में सोचना गलत बात है। एक पावर कपल अपने साथ-साथ अपने पार्टनर की तरक्की के बारे में भी सोचता है। अपने पार्टनर को सही राह दिखाना हो या उन्हें उनके राह पर आगे बढ़ाना हो। एक अच्छा साथी होने के नाते आपको अपने पार्टनर के बारे में भी सोचना चाहिए।

3. सिर्फ अच्छे वक्त में ना हो साथ

आपका साथी जब खुश हो जब आपके बीच सब सही हो सिर्फ तभी नहीं वो आपके साथ हों। पावर कपल एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ते। फिर चाहे सिचुएशन जैसी भी हो। हमेशा एक-दूसरे का साथ देते हों और एक-दूसरे की मुसीबतों को एक साथ झेलने की ताकत रखते हैं।

4. हो दोनों का विकास

आपका पेशा जो भी हो सिर्फ अपनी तरक्की के बारे में सोचना गलत है। अपने साथ-साथ आपको अपने पार्टनर की तरक्की और उनके विकास के बारे में भी सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। ये एक पावर कपल की निशानी तो है ही एक व्यस्क होने की निशानी भी है।

5. मेहनत के बीच ना भूलें मस्ती

आजकल लोग अपने काम में इतने मशगूल हो जाते हैं कि काम के साथ मस्ती करना भी भूल जाते हैं मगर ऐसा नहीं होना चाहिए। आपको खुश रहने और मस्ती करने का उतना ही हक है जितना आपके आस-पास वालों को। इसलिए काम से आप दोनों समय निकालकर खुद के लिए मस्ती वाला टाइन जरूर निकालिए।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सवैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब