Friend Zone: मिले ये 5 संकेत तो समझ लीजिए 'फ्रेंड जोन' हो रहे हैं आप, संभल जाइए

By मेघना वर्मा | Published: July 19, 2020 09:11 AM2020-07-19T09:11:19+5:302020-07-19T09:11:19+5:30

फ्रेंड जोन मतलब जब आप तो सामने वाले को दिल से चाहते हैं मगर वो आपको चाहता है या नहीं ये आपको मालूम नहीं। मगर सामने वाला आपको दोस्त की तरह ट्रीट करता है। 

signs that she is friend zoning you, what is friend zone | Friend Zone: मिले ये 5 संकेत तो समझ लीजिए 'फ्रेंड जोन' हो रहे हैं आप, संभल जाइए

Friend Zone: मिले ये 5 संकेत तो समझ लीजिए 'फ्रेंड जोन' हो रहे हैं आप, संभल जाइए

Highlightsआपके इमोशन को जानने के बाद भी आप से ही अपने नए क्रश के बारे में डिस्कस करती हैं। फ्रेंड जोन का टर्म आजकल स्कूल और कॉलेज में ज्यादा हैं।

किसी को देखकर उसके प्रति लगाव या उसके प्रति आकर्षण होना अपने आप में खास होता है। मगर ये तब फर्स्टेटिंग हो जाता है जब सामने वाले के फीलिंग के बारे में हमें कुछ भी पता नहीं चल पाता। आज के इस अट्रैक्शन के समय में बहुत से लोग फ्रेंड जोन का शिकार भी हो रहे हैं। 

फ्रेंड जोन मतलब जब आप तो सामने वाले को दिल से चाहते हैं मगर वो आपको चाहता है या नहीं ये आपको मालूम नहीं। मगर सामने वाला आपको दोस्त की तरह ट्रीट करता है। 

फ्रेंड जोन की फीलिंग कुछ अलग ही होती है। ये ना तो बहुत ज्यादा प्यार होता है और ना ही सिर्फ दोस्ती। फ्रेंड जोन का टर्म आजकल स्कूल और कॉलेज में ज्यादा हैं। इस टर्म को लोग अक्सर लोगों की टांग खिचांई के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। 

हलांकि फ्रेंड जोन आप कब हो रहे हैं इसका अंदाजा आपको खुद लग जाएगा मगर फिर भी कुछ संकेतों को पहचान कर आप ये पता लगा सकते हैं कि आप फ्रेंड जोन में है-

1. अपने क्रश के बारे में डिस्कस करती हैं आपसे

अक्सर वो आपके इमोशन को जानने के बाद भी आप से ही अपने नए क्रश के बारे में डिस्कस करती हैं। कॉलेज या ऑफिस का कोई नया आदमी उन्हें पसंद आया या किसी को देखकर उनके अंदर फीलिंग आ गई। ये सारी बातें वो आपसे डिस्कस करती हैं।

2. प्लान्स को हमेशा करती हैं कैंसिल

जब भी वो कोई प्लान बनाएं फिर चाहे वो डिनर का हो या शॉपिंग का आप उस प्लान में हमेशा शामिल होते हैं मगर वो आपके बनाए हुए प्लान को हमेशा कैंसिल कर देती हैं। कभी-कभी तो बिना किसी वजह के ही ये प्लान कैंसिल हो जाते हैं। 

3. आपको उनकी बेस्ट फ्रेंड से डेट करने की दे चुकी हैं सलाह

जब भी आप उन्हें अपने दिल की बात बताने की कोशिश करते हैं वो आपको उनकी ही बेस्ट फ्रेंड से डेट करने की सलाह दे डालती हैं। आपकी फीलिंग्स को सुने और जानने के बाद भी वो प्यार के मामले में सीरियस नहीं होती।

4. आपसे करती हैं मेन-टॉक

मेन टॉक या वो सभी बातें जो वो अपनी बेस्ट फ्रेंड से भी नहीं करती, वो आपसे डिस्कस करती हैं। इसमें सबसे ज्यादा होती है मेन टॉक। किसी दूसरे लड़के को समझने के लिए वो उसके बारे में आपसे बातें करती हैं। 

5. नहीं हैं आपकी 2AM वाली दोस्त

रात बे रात जब भी वो आपको कॉल करती हैं तो आप फौरन मदद को तैयार हो जाते हैं मगर आधी रात आपको जरूरत पड़ जाए तो वो आपके लिए अवेलबल नहीं होती हैं। 

Web Title: signs that she is friend zoning you, what is friend zone

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे